---Advertisement---

Viral Video: Priyanka Chopra संग भारत आई मालती की क्यूटनेस पर अटक गई नजरें, स्माइल और मासूमियत ने जीता दिल

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी है उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नजर आई। लोगों की निगाहें एक बार फिर मालती पर अटक गई क्योंकि वह वाकई काफी क्यूट दिख रही थी। पैपराजी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2024 12:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी है उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नजर आई। लोगों की निगाहें एक बार फिर मालती पर अटक गई क्योंकि वह वाकई काफी क्यूट दिख रही थी। पैपराजी को देख वह जिस तरह कैमरे पर हरकतें करती हुई दिखी लोग उन्हें देख जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल प्रियंका का उनकी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो खूब चर्चा में है। इसमें मालती की क्यूटनेस पर एक बार फिर लोगों की निगाहें अटक गई है।

मालती की क्यूटनेस देख लोग हुए कायल

इंस्टाग्राम चैनल विरल भयानी से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका की गोद में मालती काफी कंफर्टेबल दिख रही है। प्रियंका अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुई। अपनी मां की गोद में मालती पैप्स को पोज दे रही थी। जब वह एयरपोर्ट पर नजर आई तो अपनी मां की गोद में मुस्कुरा रही थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। इस दौरान दोनों की क्यूटनेस देखने लायक है और मां-बेटी की यह जोड़ी ट्रेंड में आ गई है।

स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुई प्रियंका और मालती

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप के साथ लूज पैंट्स को कैरी कर रही है। इस लुक को उन्होंने बेज कलर हेट के साथ कंप्लीट किया। वहीं मालती ग्रीन और व्हाइट चेक टॉप और पेंट में नजर आ रही है। दोनों की क्यूटनेस पर लोगों को निगाहें अटक गई और वे पैपराजी को खूब पोज देती नजर आई। प्रियंका चोपड़ा कैमरे पर नमस्ते करती हुई देखी है और बेटी की क्यूटनेस तो फिलहाल चर्चा में है ही।

क्यों भारत आई है प्रियंका चोपड़ा

कहा जा रहा है कि वह इंडिया में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए आई है। इसके अलावा वह हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अपनी बहन मीरा चोपड़ा से भी मुलाकात कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026