---Advertisement---

Viral Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा के ‘डाउन टू अर्थ’ अंदाज पर फिदा हुए फैंस, ‘योद्धा’ रिलीज से पहले इकोनॉमी क्लास में सफर करते आए नजर

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह बात सच है कि फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं लेकिन एक्टर इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में ‘योद्धा’ के कॉमिक बुक को उन्होंने इंदौर में लॉन्च ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 14, 2024 5:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह बात सच है कि फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं लेकिन एक्टर इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में ‘योद्धा’ के कॉमिक बुक को उन्होंने इंदौर में लॉन्च किया और इसके बाद वह इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए नजर आए। फिल्म का फर्स्ट लुक जब से जारी किया गया है तभी से ‘योद्धा’ लगातार चर्चा में है। एक बार फिर एक्शन करते हुए एक्टर सुर्खियों में रहने वाले हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म सिद्धार्थ के करियर के लिए माइलस्टोन साबित होगी।

इस डाउन टू अर्थ अंदाज को देख लोग भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का एक वीडियो खूब चर्चा में है जिसमें वह इकोनॉमी क्लास में सफर करते हुए नजर आए।एक्टर का यह डाउन टू अर्थ अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है कि यह वीडियो चर्चा में है। इसमें आप देख सकते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फुल स्लीव्स टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने लुक को मास्क और गॉगल्स से कंप्लीट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

सिद्धार्थ की योद्धा बना सकती है रिकॉर्ड

वीडियो इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और कमेंट में तारीफ करते हुए नजर आए। ‘योद्धा’ फिल्म के प्रमोशन को लोग काफी पसंद कर रहे थे जहां धर्मा प्रोडक्शन का यूनिक अंदाज देखने को मिला। राशि खन्ना, दिशा पटानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स बनाएगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में इंडिया में 50 लाख से ज्यादा का कलेक्शन योद्धा ने कर लिया है। वहीं उम्मीद जा रही है कि फिल्म 50 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026