---Advertisement---

Viral Video: सबा आजाद के लिए ऋतिक रोशन ने खुलेआम किया कुछ ऐसा! देख लड़कियां हो गई क्लीन बोल्ड

Viral Video: ऋतिक रोशन और सबा आजाद को साथ में किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे हैं खूब पसंद।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2024 10:41 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों को स्पॉट किया गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद शायद हर लड़की की यही चाहत होगी कि उनका पार्टनर भी ऋतिक रोशन की तरह हो। वह जिस तरह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए उसे देखने के बाद लोग उन पर फिदा हो गए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास जो है चर्चा में।

ऋतिक ने जीता लोगों का दिल

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए गाड़ी के दरवाजे को खोलते हैं और फिर निकलती है लेडी लव। दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ थामकर पैपराजी से बचते हुए दिखाई देते हैं। पैपराजी को बिना पोज दिए दोनों चले जाते हैं लेकिन जिस अंदाज में ऋतिक सबा के लिए खुद से गाड़ी के गेट को खोलते हुए नजर आते हैं उसे देख फैंस फिदा हो गए।

कूल स्टाइल में दिखे कपल

दोनों अक्सर एक साथ हॉलीडे स्पेंड करते हुए नजर आते हैं तो क्वालिटी टाइम बिताने में भी यह कपल कभी पीछे नहीं रहते हैं। सबा और ऋतिक रोशन की फैमिली से भी काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती है तो दूसरी तरफ उनकी शादी की खबरें भी खूब लाइमलाइट में रहती है। जहां तक इस वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो ऋतिक रोशन हाफ शर्ट को पेंट और कैप के साथ पेयर करते हुए नजर आए तो दूसरी तरफ सबा व्हाइट सैटिन टॉप को पैंट बन हेयर स्टाइल के साथ खास टच देती दिखीं।

ऋतिक पर लोग लूटा रहे प्यार

वीडियो को देखने के बाद यूजर्स स्वीट वॉव, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर रहे हैं तो कुछ लोग परफेक्ट जोड़ी, रब ने बना दी जोड़ी बता रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन हाल ही में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर के साथ ‘फाइटर’ फिल्म में दिखाई दिए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026