---Advertisement---

Viral Video: शॉट्स पहनकर इस गाने पर डांस कर जैकलीन फर्नांडिस ने लगाई आग, हर एक मूव को देख लट्टू हुए फैंस

Viral Video: जैकलीन फर्नांडिस जहां एक तरफ सुकेश चंद्रशेखर संग रिश्ते को लेकर विवादों में रहती है। वहीं दूसरी तरफ उनकी अदाओं का जादू लोगों पर खूब देखने को मिलता है। लोग उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2024 4:03 अपराह्न | Updated: मार्च 18, 2024 5:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जैकलीन फर्नांडिस जहां एक तरफ सुकेश चंद्रशेखर संग रिश्ते को लेकर विवादों में रहती है। वहीं दूसरी तरफ उनकी अदाओं का जादू लोगों पर खूब देखने को मिलता है। लोग उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोग उनकी अदाओं पर मर मिटने के लिए तैयार हैं। दरअसल इस वीडियो में वह एक बार फिर डांस का जादू चलाती हुई नजर आई और उनकी अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल हो गया। यह वीडियो खूब चर्चा में है और लोग एक बार फिर घायल हो रहे हैं। आइए देखते हैं यह वायरल वीडियो।

डांस से जादू चला रही जैकलीन

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया का पारा गरम हो गया है। इस क्लिप में जैकलीन ‘यमी यमी’ गाने पर किलर मूव्स दिखा रही है। गौरतलब है कि इस गाने से फिलहाल जैकलीन चर्चा में है और इस पर फैंस खूब रील शेयर कर रहे हैं। वहीं वीडियो में जैकलीन की हर अदा पर लोग मर मिटने के लिए तैयार हैं।

क्रॉप टॉप में टोंड फिगर फ्लॉन्ट करती दिखी जैकलीन

इस वीडियो में जैकलीन के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रॉप पिंक टॉप को स्टाइलिश कट आउट शॉट्स के साथ पेयर किया है। वहीं अपने लुक को ओपन सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल और ब्लैक बूट से कंप्लीट टच दे रही है। इस लुक में जैकलीन अपनी टोंड फिगर और कर्व्स को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका यह एनर्जेटिक डांस मूव्स और किलर लुक देखने लायक है।

इस फिल्म में दिखाई देंगी जैकलीन

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस बहुत जल्द ‘फतेह’ फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सोनू सूद भी दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर बीते दिन जारी किया गया जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया है। इसके अलावा भी जैकलीन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now