---Advertisement---

Viral Video: सूट पहनकर जन्नत जुबैर के साथ ‘देखा तेनु’ पर थिरकती दिखीं जाह्नवी कपूर, खूबसूरती में एक-दूसरे को दे रही टक्कर

Viral Video: 'देखा तेनु' गाने का जन्नत जुबैर पर भी चढ़ा खुमार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, जाह्नवी के साथ थिरकती दिखीं हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2024 4:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर और मिसेज माही बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के गाने एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। वहीं फिल्म का गाना ‘देखा तेनु’ का खुमार अभी भी लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है और ऐसे में सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर भी इस गाने के धुन में खो गई है। इस बार वह मिसेज माही यानी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आई। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में जाह्नवी और जन्नत एक दूसरे के साथ ‘देखा तेनु’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

दोनों की खूबसूरती है एक से बढ़कर एक

यह वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है क्योंकि दोनों की खूबसूरती एक से बढ़कर एक है और आप भी उन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे। ‘देखा तेनु’ गाने पर जहां जाह्नवी फ्लोरल सूट में नजर आ रही है तो एथनिक लुक में जन्नत भी हुस्न की परी दिखाई दे रही है। दोनों इस वीडियो में एक से बढ़कर एक लुक और डांस से लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब हुई और कहने में दो राय नहीं है कि उनकी खूबसूरती पर निगाहें और टिक जाएगी।

एक्सप्रेशन से लेकर डांस तक पर दिल हारे लोग

दोनों साथ में एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन और डांस से फैंस को दीवाना बना रही है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा दो खूबसूरत चेहरे एक साथ। एक यूजर ने लिखा यह वीडियो मस्ट वॉच है और मैं इसे 50 बार देख चुका हूं। एक ने कहा कौन ज्यादा खूबसूरत है। वीडियो को शेयर करते हुए जन्नत ने लिखा, “देखा तेनु पहली बार वे। यह बहुत ही मजेदार रहा।” जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की यह फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होने वाली है। वहीं जन्नत जुबैर पर भी इस गाने का खुमार देखने को मिल रहा है। वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dehradun News

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

Bareilly Viral Video

मई 14, 2026

Cannes 2026

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026