---Advertisement---

Viral Video: ‘जवान’ डायरेक्टर एटली ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, देख रणवीर सिंह को भी लगा 440 वोल्ट का झटका

Viral Video: एटली कुमार ने डांसिंग स्किल से बटोर ली लाइमलाइट, रणवीर सिंह भी हो गए फेल, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 5:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पॉपुलर डायरेक्टर एस.शंकर की बेटी के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड का जमावड़ा देखने को मिला लेकिन लोगों की नजरें एक डायरेक्ट पर अटक गई। जी हां, बीते साल अपनी फिल्म जवान से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले एटली ने अपने निर्देशन से फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह न सिर्फ फिल्म बनाने में बल्कि डांस करने में भी माहिर हैं। उनकी डांसिंग स्किल के आगे बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह भी नहीं टिक सके और वह भी खड़े होकर देखते ही रह गए। यह वायरल वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

देख शॉक्ड रह गए रणवीर सिंह

वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एटली कुमार और रणवीर सिंह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं।वहीं रणवीर ने पहले डायरेक्टर के शर्ट के बटन खोलकर उनके माले को बाहर निकाला। एक्टर ने उनके बालों को संभाला और इतने में एटली कुमार ताबड़तोड़ अपने डांस स्टेप से लोगों का दिल जीत गए। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है क्योंकि जब निर्देशक डांस करने लगे तो वह एक बार भी नहीं रुके और सामने खड़े रणवीर सिंह देखते ही रह गए। शायद उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि एटली कुछ इस कदर धमाल मचाएंगे।

डांस के मामले में भी एटली कुमार ने बिखेरा जलवा

एटली को डांस करते हुए देख सामने रणवीर देखते ही रहे और फिर अंत में उनकी बलाएं लेकर डांस स्टेप दिखाते नजर आए। दोनों गले मिलते हैं। यह बात सच है कि एटली के डांस के आगे रणवीर सिंह भी फीके पड़ गए और वह अपनी स्किल भूल बैठे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। इसे देखने के बाद इतना तो साफ जाहिर है कि न सिर्फ निर्देशन में बल्कि डांस के मामले में भी यह डायरेक्टर जादू चलाता है और वीडियो वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

मार्च 10, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 10, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026