---Advertisement---

Viral Video: Jr. NTR की चमचमाती घड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे तोते, खरीद सकते हैं कई बंगले-गाड़ी

Viral Video: जूनियर एनटीआर को किया गया स्पॉट, घड़ी पर टिकी लोगों की निगाहें, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2024 11:34 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार जूनियर एनटीआर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं।जूनियर एनटीआर की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। एक्टर अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए अक्सर अपनी फिल्म में जी जान फूंक देते हैं लेकिन स्टाइल और फैशन के मामले में भी इस एक्टर का कोई जवाब नहीं है। वह एक आलीशान लाइफस्टाइल और लग्जरी आइटम्स को लेकर पहचाने जाते हैं और उनके पास गाड़ियों का एक शानदार कलेक्शन है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी एक लेटेस्ट घड़ी काफी चर्चा में है।

जूनियर एनटीआर के स्टाइलिश लुक ने जीत लाखों दिल

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी उनके एक वीडियो में उनकी घड़ी को फोकस किया गया है। जूनियर एनटीआर के इस लुक की बात करें तो वह लाइट ब्लू शर्ट को डेनिम और शूज के साथ पेयर करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने अपने लुक को एक कैप, गॉगल्स और घड़ी से कंप्लीट टच दिया है। लेकिन लोगों की निगाहें उनकी घड़ी पर अटक गई जो लिमिटेड एडिशन है। सोशल मीडिया पर अब उनके घड़ी की कीमत और नाम को लेकर खबरें खूब चर्चा में है।

घड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

दरअसल जूनियर एनटीआर की घड़ी कोई साधारण नहीं है बल्कि इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस घड़ी की कीमत में आप चाहे तो एक घर और कई लग्जरी गाड़ियां खरीद सकते हैं। इस घड़ी का नाम Richard Mille Mclaren Speedtail है जो लिमिटेड एडिशन में है लेकिन इस घड़ी की कीमत जानकार आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार इस घड़ी की मार्केट वैल्यू 7.5 करोड रुपए हैं जो एक आम आदमी के लिए जिंदगी भर की कमाई होती है। इस घड़ी से जूनियर एनटीआर की लग्जरी लाइफ़स्टाइल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस फिल्म में दिखेंगे जूनियर एनटीआर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से हाल ही में बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर भी जुड़े हैं। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में वॉर भी है जिसमें वह ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026