---Advertisement---

Viral Video: ‘आशिकी 3’ बनने से पहले हुई बंद तो गम में डूबे कार्तिक आर्यन! कुछ इस हाल में बतखों के साथ आए नजर

Viral Video: कार्तिक आर्यन और उनके फैंस को झटका लगा जब बीते दिन यह खबर सामने आई कि टी-सीरीज ने ‘आशिकी 3’ बनने से पहले ही पलड़ा झाड़ लिया है। क्या आशिकी 3 बन भी रही है या नहीं और अगर नहीं बन रही है तो कार्तिक आर्यन किस फिल्म में आने वाले हैं नजर। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2024 4:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कार्तिक आर्यन और उनके फैंस को झटका लगा जब बीते दिन यह खबर सामने आई कि टी-सीरीज ने ‘आशिकी 3’ बनने से पहले ही पलड़ा झाड़ लिया है। क्या आशिकी 3 बन भी रही है या नहीं और अगर नहीं बन रही है तो कार्तिक आर्यन किस फिल्म में आने वाले हैं नजर। इस सब के बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। वीडियो में कुछ इस तरह क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

Viral Video में बगीचे में वॉकिंग करते हुए दिखे कार्तिक आर्यन

वायरल वीडियो की बात करें तो कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम चैनल से इसे शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा, “बत्तखों के साथ डे आउट।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन ब्लैक जॉगर्स को ब्लैक गॉगल्स के साथ फ्लॉन्ट कर रहे हैं। एक्टर इस दौरान बगीचे में वॉकिंग करते हुए दिखाई दिए। वह बत्तखों की झुंड के साथ मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन आगे-आगे चलते हैं और बत्तख उन्हें फॉलो करते हैं। बत्तखों की झुंड कार्तिक आर्यन के पीछे है।

Viral Video पर जमकर चुटकी ले रहे यूजर

इस वीडियो को कार्तिक आर्यन ने खुद शेयर किया है और इस पर फैंस इसपर जमकर चुटकी ले रहे हैं। इसे अब तक 87000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “आप एक शिक्षक की तरह लग रहे हैं जो यह कह रहे हैं सब एक साथ चलेंगे।” तो दूसरे यूज़र ने कहा, “आपको देखने के बाद बत्तख भी दीवाने हो गए हैं।” एक यूजर का कहना है कि पूरी दुनिया जिसकी दीवानी है बत्तख कैसे पीछे रहेगा।” वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन 14 जून 2024 को ‘चंदू चैंपियन: फिल्म में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026

Badshah

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda

मार्च 10, 2026