---Advertisement---

Viral Video: ‘चंदू चैंपियन’ के गाने पर जवानों के साथ धमाल मचाते दिखे कार्तिक आर्यन, देख लोगों ने बांधे तारीफों के पुल

Viral Video: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म चंदू चैंपियन के गाने 'सत्यानास' पर जवानों के साथ धमाल मचाते नजर आए और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2024 8:00 अपराह्न | Updated: जून 11, 2024 9:57 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कार्तिक आर्यन बहुत जल्द अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ से तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं और ऐसे में उनकी इस फिल्म का धूम हर तरफ देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म को खास अंदाज में प्रमोट करते हुए भी नजर आए हैं। जहां बीते दिन एडवांस बुकिंग की घोषणा बुर्ज खलीफा से की गई अब जवानों के साथ कार्तिक धमाल मचाते हुए नजर आए हैं। वह भी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन के खास गाने पर। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। आईए देखते हैं कार्तिक आर्यन का यह खास वीडियो जो हो रहा है वायरल।

कार्तिक ने कहीं ये बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “जवानों के साथ डांस करने की भावना को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है आप सभी को हार्दिक सलाम आपके सम्मानित कंपनी में होना सम्मान की बात थी।” वहीं इस वीडियो में कार्तिक आर्यन फुल टू धमाल मोड में नजर आ रहे हैं और उनका यह अंदाज वाकई दिल जीतने लायक है जिसमें उन्होंने लिखा मस्ती भरा सत्यानास जवानों के साथ।

वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ

इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वही एक यूजर ने लिखा हमारा चैंपियन देश के चैंपियन के साथ। एक यूजर ने कहा दिन बन गया तो दूसरे ने कहा देश के जवानों के साथ स्टेज शेयर करने का गर्व है। एक यूजर ने कहा हमारा चैंपियन रॉक करने के लिए तैयार है तो दूसरे ने कहा मिस्टर चैंपियन।

इस दिन रिलीज हो रही है फिल्म

यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलग-अलग लुक को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर खतरनाक था जिसके लिए कार्तिक ने काफी मेहनत की है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026