---Advertisement---

Viral Video: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर जाहिर की फीलिंग्स, प्यार देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

Viral Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, साथ में बातचीत करते नजर आए लव बर्ड्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2024 7:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है और दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। इस सब के बीच इस जोड़ी को रात में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कैमरे में उनका क्यूट मोमेंट कैद हो गया जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों को किसी भी चीज की फिक्र नहीं है और वह लगातार चिट चैट करते हुए दिखे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक-दूसरे में खोए दिखे कियारा और सिद्धार्थ

वीडियो में कियारा आडवाणी लैवेंडर कलर की ड्रेस में क्लच हेयर स्टाइल और गले मे पेंडेंट पहनकर नजर आ रही है। उनके सिंपल स्टाइलिश लुक को देखने के बाद लोग फिदा हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ऑफ व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे संग बातचीत करते हुए नजर आए और यह क्यूट वीडियो किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। दोनों एक दूसरे से मुस्कुरा कर बात करते हैं।

कियारा के लिए सिद्धार्थ है ‘घर

voompla वीडियो में कैप्शन में कहा गया, “एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने कहा था कि हर बार जब मैं उसके साथ थी तब मुझे एहसास हुआ जैसे मैं घर पर हूं। यह बहुत कुछ कहता है क्योंकि मैं ऐसे घर से आती हूं जहां बहुत प्यार पालन पोषण और लार प्यार होता है। हम सभी एक दूसरे से प्यार करते हैं क्योंकि यह एक ऐसा घर है जहां मुझे संतुष्टि मिलती है और मैं जहां से आती हूं। जब मुझे किसी और के साथ भी ऐसा ही महसूस हुआ तब मुझे पता चला कि यह वही था। इस इंटरव्यू में कियारा ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उन्हें अपनी घरवाली फीलिंग आती है।

काम में बिजी हैं कियारा और सिद्धार्थ

कियारा और सिद्धार्थ अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं। जहां कियारा की बहुत जल्द तेलुगू फिल्म गेम चेंजर रिलीज होने वाली है। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘वॉर 2’ और ‘डॉन 3’ भी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार ‘योद्धा’ में देखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026