---Advertisement---

Viral Video: राज कपूर के इस गाने पर रोमांटिक हुए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, मनीष मल्होत्रा ने दिखाई अनदेखी झलक

Viral Video: मार्च की शुरुआत में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पार्टी जामनगर में आयोजित हुई। इस पार्टी में देश ही नहीं विदेश के भी कई सितारे शामिल हुए। वहीं अभी भी इंटरनेट पर कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो से सनसनी मचा रही है और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2024 12:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मार्च की शुरुआत में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पार्टी जामनगर में आयोजित हुई। इस पार्टी में देश ही नहीं विदेश के भी कई सितारे शामिल हुए। वहीं अभी भी इंटरनेट पर कई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो से सनसनी मचा रही है और ऐसे में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खास वीडियो शेयर कर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की रोमांटिक झलक फैंस को दिखाई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है और कहने में दो राय नहीं है कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री लाजवाब है। आइए देखते हैं यह वायरल वीडियो।

रोमांस करते नजर आए मुकेश और नीता

मनीष मल्होत्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यार और हल्के पल जो हमें आशा के लिए यादें बना देते हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी सर संगीत समारोह में। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले नीता अंबानी मुकेश अंबानी का डॉन कहते हैं। वहीं मुकेश अपनी पत्नी को बॉस कहते हैं। फिर वीडियो की शुरुआत होती है जहां खुलेआम दोनों रोमांटिक नजर आ रहे हैं। राज कपूर के ‘श्री 420’ फिल्म का हिट गाना ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ की गूंज के बीच दोनों का स्वागत होता है।

एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रही नीता

वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और डांस देखने लायक है। नीता अंबानी अपने एक्सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रही है। इस दौरान उनकी ज्वेलरी साड़ी से लेकर उनका डांस और मुकेश अंबानी के साथ उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों का यह डांस पेश किया गया है जो लोगों के बीच अब चर्चा में है। इस वीडियो को 88000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि नीता अंबानी अपने डांस से हर बार जादू चलाती है और लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। उनका फैशन सेंस से लेकर उनके डांस तक में रॉयल टच देखने को मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026