---Advertisement---

Viral Video: क्रैक की स्क्रीनिंग पर लाल परी बनकर पहुंची नोरा फतेही, रफल साड़ी में नजर आई ‘बला’

Viral Video: नोरा फतेही की फिल्म ‘क्रैक’ 23 फरवरी को रिलीज हो गई है। वहीं अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर नोरा खास अंदाज में नजर आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वह अपने लुक से लाइमलाइट में आ गई। यह बात सच है कि नोरा अक्सर अपने लुक्स और डांस को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2024 4:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नोरा फतेही की फिल्म ‘क्रैक’ 23 फरवरी को रिलीज हो गई है। वहीं अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर नोरा खास अंदाज में नजर आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वह अपने लुक से लाइमलाइट में आ गई। यह बात सच है कि नोरा अक्सर अपने लुक्स और डांस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं इस बार अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर वह ग्लैमरस अटायर में पहुंची। इस बार वह देसी लुक को मॉडर्न तड़का देती हुई दिखी। यही वजह है कि फैंस उनके इस लुक को देखने के बाद हैरान रह गए और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Viral Video में कमाल अदाएं दिखा रही नोरा

नोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मेरी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह फ्रिल रफल रेड साड़ी को स्टाइल कर रही है। इस साड़ी को उन्होंने डीप नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया है जो काफी खूबसूरत टच देने के लिए काफी है। स्लीक हेयर स्टाइल को नोरा कुछ इस तरह कंप्लीट टच दे रही है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। नोरा की अदाएं वाकई कमाल की है और इस वीडियो में उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

Viral Video में नोरा को देख होश गंवा बैठे लोग

नोरा फतेही ने अपने लुक को इयररिंग्स, रिंग, माइक्रो हैंड वैद और हिल्स के साथ एक्सेसराज किया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह साड़ी को जिस तरह स्टाइलिश ब्लाउज के साथ स्टाइल कर रही है वह उनकी टोंड फिगर को दिखा रही है। वीडियो में उनकी अदाएं और खूबसूरती के साथ-साथ पोज देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। साड़ी में भी नोरा का जलवा देखने लायक है और उन्होंने इस बात को साबित कर दिया कि स्टाइल के मामले में उनका वाकई कोई जवाब नहीं है। गौरतलब है कि क्रैक फिल्म में वह विद्युत जामवाल के साथ नजर आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026