---Advertisement---

Viral Video: संजय दत्त के बेटे को सलमान खान के साथ देख लोगों ने बजाई सीटियां, दिल जीत लेगा यह वीडियो

Viral Video: सलमान खान के साथ नजर आया संजय दत्त का बेटा सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल। फैंस लूटा रहे हैं खूब प्यार और दे रहे हैं इस तरह रिएक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2024 11:43 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अक्सर फैमिली के साथ नजर आते हैं और लोगों की नजरें उनकी पत्नी से लेकर बच्चों पर होती है। हालांकि इस सबके बीच एक दिल लेने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें उनका बेटा शाहरान दत्त सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वाकई काफी खास है जिसमें शाहरान को देख फैंस की नजरें अटक गई क्योंकि वह काफी बड़े नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज और सलमान खान के साथ उनकी बॉन्डिंग को देखने के बाद फैंस फिदा हैं और कमेंट में खूब प्यार लुटाते हुए दिखे हैं। आईए देखते हैं क्या है वीडियो में खास।

वीडियो है यह बेहद खास

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सलमान खान ब्लैक सूट बूट में नजर आ रहे हैं तो शाहरान भी ब्लैक शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि वह अपने पिता की तरह ही हैंडसम नजर आ रहे हैं लेकिन लोगों की नजरें थम जहां शाहरान सलमान खान के जितनी हाइट के दिख रहे हैं। वह सलमान खान से मुस्कुरा कर मिलते हैं और फिर दोनों गले भी लगते हैं। दोनों का यह क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

शाहरान को देख लोग कह रहे ये बात

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा सबसे प्यारा वीडियो तो दूसरे ने कहा शाहरान कितना बड़ा हो गया है। एक ने कहा यह तो बिल्कुल सलमान खान के हाइट का है तो एक ने कहा संजू बाबा का बेटा कब करेगा डेब्यू। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 2010 को शाहरान दत्त का जन्म हुआ था। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी डेब्यू का इंतजार करने लगे।

कराटे कॉम्बैट इवेंट के लिए मिले शाहरान-सलमान

संजय दत्त के बेटे शाहरान कल दुबई में कराटे कॉम्बैट इवेंट के लिए सलमान के साथ नजर आए। शाहरान अल नासर की अंडर-14 टीम का हिस्सा है, एक ऐसा क्लब जिसने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को साइन करने के बाद ध्यान आकर्षित किया। बार्सिलोना अकादमी दुबई की अंडर-14 टीम के खिलाफ हाल ही में एक मैच में, शाहरान ने खेल पर हावी होकर और विरोधियों को कुशलता से चकमा देकर अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026