---Advertisement---

Viral Video: सलमान खान के सपोर्ट में आई राखी सावंत का छलका दर्द, देख बोले यूजर्स- ‘कोई इसका मुंह बंद करवाओ’

Viral Video: एक वीडियो शेयर कर सलमान खान का सपोर्ट करती हुई राखी सावंत नजर आई लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगा रहे लताड़। भाईजान को सपोर्ट करना राखी सावंत को पड़ा भारी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2024 11:37 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सलमान खान को किस कदर प्यार करती है। इसमें कोई दो राय नहीं है जब भी कोई सलमान को निशाने पर लेता है तो राखी का गुस्सा फूट जाता है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ जब भाईजान के घर गैलेक्सी के बाहर फायरिंग हुई ऐसे में राखी सावंत का गुस्सा सातवें आसमान पर है लेकिन वह रोने भी लगती है। इस फायरिंग के बारे में बात करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राखी सलमान खान की तारीफ करते हुए इस तरह की घटना न करने की बात करती है।

हाथ जोड़कर मिन्नतें करती दिखीं राखी

वीडियो में राखी कहती हैं कि “ऐसा भाई के साथ मत करो प्लीज मैं हाथ जोड़ती हूं। आप लोगों से मिन्नतें करती हूं वह लीजेंड है उन्होंने बहुत सारे लोगों का घर बसाया है। सलमान भाई ने बहुत लोगों के बहुत गरीब लोगों का भला किया है। मैं हाथ जोड़ती हूं क्या मिलेगा। आप लोगों को प्लीज क्या मिलेगा। आप लोगों को मैं हाथ जोड़ती हूं विश्नोई गैंग मत करो मत करो प्लीज मत करो कितने घर चलते हैं उनके एनजीओ की वजह से।”

गरीबों के लिए बहुत कुछ करते हैं सलमान भाई

उन्होंने आगे कहा, “वह फिल्मों में काम कर गरीबों के लिए मुझ जैसे गरीबों के लिए मेरी मां के लिए उन्होंने कितना किया है मेरी मां का ऑपरेशन करवाया और ऐसे करोड़ों लोगों का ऑपरेशन करवाया। बख्श दो ना प्लीज मत करो मैं सलमान भाई की बहन हूं। उन्होंने बहुत कुछ किया है मत करो ना प्लीज मत करो। ईद के समय पूरे साल वह मदद करते हैं सबकी। उन्होंने अपना घर नहीं बसाया मत करो प्लीज।”

रोने लगी राखी सावंत

वीडियो में राखी सावंत जोर-जोर से रोती हुई नजर आ रही हैं और अपने हाथों को जोड़कर सलमान खान के लिए गुजारिश और सपोर्ट करती हुई नजर आई। यह पहली दफा नहीं है जब सलमान खान को लेकर राखी सावंत मुखर हुई है। उन्होंने इस बारे में कुछ ईमेल को लेकर राखी सावंत सलमान खान के सपोर्ट में नजर आई थी।

वीडियो को देख यूजर्स ले रहे चटकारे

इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा करोगी तो तुमको ना मार दे बहन।” तो दूसरे ने कहा यह कितना ड्रामा करेगी यार तो एक ने कहा सलमान खान को गोली वाले से ज्यादा आपके इस ड्रामा से डर लग रहा होगा। एक यूजर ने लिखा इतनी कोशिश करने के बाद भी आंसू नहीं आ पा रहे तो दूसरे ने कहा राखी सावंत को देखकर कल दो और गोली चलेगी। एक ने कहा कोई इसका मुंह बंद करवाओ यार।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lara Dutta

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026