---Advertisement---

Viral Video: Rupali Ganguly ने ऐश्वर्या राय के इस गाने पर लगाए झन्नाटेदार ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। स्टार प्लस के अनुपमा सीरियल से रूपाली ने एक अलग पहचान बनाई है और उनकी कुछ ही दिनों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई। अब उनकी पहचान ही अनुपमा के तौर पर है। रूपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 18, 2024 5:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। स्टार प्लस के अनुपमा सीरियल से रूपाली ने एक अलग पहचान बनाई है और उनकी कुछ ही दिनों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई। अब उनकी पहचान ही अनुपमा के तौर पर है। रूपाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस बीच उनकी एक रील्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसमें वह ऐश्वर्या राय के आईकॉनिक गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आई। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आईए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

Viral Video का नहीं है कोई जवाब

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रूपाली गांगुली ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘गुरु’ के गाने ‘बरसो रे’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। इस गाने को म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी पापुलैरिटी मिली थी। यही वजह है कि आईकॉनिक गाने पर रूपाली भी लाइमलाइट बटोरने में पीछे नहीं रही। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रूपाली मस्टर्ड कलर की साड़ी और हिल्स पहनकर जबरदस्त डांस कर रही है। डांस करते हुए रूपाली को देख आप भी चौंक जाएंगे। वह जिस तरह एनर्जी और एक्सप्रेशन दे रही है वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है।

Viral Video Rupali Ganguly ने पसंद का किया खुलासा

सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल और माथे पर बिंदी लगाकर देसी लुक में रूपाली इस गाने को खास बना रही है। होठों पर मुस्कुराहट और हाथ से इशारे कर वह जिस तरह एक्सप्रेशन दे रही है उसे देख आप भी फैन हो जाएंगे। निश्चित तौर पर फैंस के लिए यह किसी गिफ्ट से कम नहीं है। इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रूपाली ने इस बात का खुलासा किया की साड़ी पहनकर डांस करना वह काफी पसंद करती हैं और वीडियो को देख यह तो आप भी कह सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026