---Advertisement---

Viral Video: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शेरा संग पोज देने के लिए सलमान ने कर दी ये हरकत! देख लोगों की अटकी नजरें

Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर किसी भी पार्टी में जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में देखा गया। इस दौरान लोगों की निगाहें जहां एक तरफ उनके पठानी लुक पर अटक गई। तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ कुछ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2024 11:54 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 12, 2024 6:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर किसी भी पार्टी में जबरदस्त तड़का लगाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में देखा गया। इस दौरान लोगों की निगाहें जहां एक तरफ उनके पठानी लुक पर अटक गई। तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ कुछ ऐसी हरकत करते हुए नजर आए जो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग इस वीडियो को देख तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को यह वीडियो वाकई काफी मजेदार लगा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इसमें खास जो है चर्चा में।

वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फिदा

इंस्टेंट बॉलीवुड इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो के कैप्शन में कहा गया, “सलमान ऐसा लग रहा है जैसे आजा शेरा तू भी आ जा फ्रेम में।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान व्हाइट और ब्लैक पठानी लुक में काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक खास है। इस दौरान सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ जमकर पोज भी देते हैं। दरअसल इस दौरान सलमान पैपराजी के लिए पोज दे रहे हैं लेकिन तभी वह हाथ से इशारा देकर शेरा को अपने पास बुलाते हैं और शरमाते हुए शेरा सलमान खान के साथ जाकर पोज देने लगता है।

इस वीडियो पर यूजर्स भी कर रहे खूब कमेंट्स

यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और इसे देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि सलमान और शेरा के बीच क्या बॉन्डिंग है। इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, “शेरा शरमा रहा है।” तो दूसरे ने कहा, “सलमान भाई शेरा को बुलाते हुए।” एक और ने कहा, “इनका बॉन्ड भाई-भाई।” तो एक ने लिखा, भाई तो भाई है बहुत दिल खुश हुआ।”

सलमान के साए की तरह रहते हैं शेरा

गौरतलब है कि सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग अक्सर नजर आती है। करीब 29 सालों से सलमान खान के साथ साए की तरह शेरा हर हमेशा तैनात रहते हैं। उन्हें किसी फिल्म इवेंट से लेकर एयरपोर्ट तक साथ में देखा जाता है। अक्सर उनकी बॉन्डिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026