---Advertisement---

Viral Video: छोटे फैन संग इस अंदाज में मिले Salman Khan ने बटोर ली लाइमलाइट, क्यों सिकंदर एक्टर को देख लोग हुए भावुक

Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनका फैन उनसे कुछ इस तरह मिलते हुए नजर आया कि देखने के बाद आप प्यार लुटाने पर मजबूर हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2024 11:45 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीते दिन बुधवार को मुंबई के गणेश चतुर्थी इवेंट में सलमान खान (Salman Khan) शिरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और तस्वीरें चर्चा में है। जहां एक वीडियो को देखने के बाद फैंस भाईजान को लेकर परेशान नजर आए तो अब एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस प्यार लुटाने पर मजबूर हो गए। इस वीडियो में सलमान खान अपने एक छोटे फैन से कुछ इस तरह मिलते हैं जिसे देख आप तारीफ करते नहीं थकेंगे। आइए जानते हैं आखिर क्यों सिकंदर एक्टर का यह Viral Video है चर्चा में।

Viral Video देख फैंस कर रहे Salman Khan की खूब तारीफ

जहां तक सलमान खान के Viral Video की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि उनका एक छोटा फैन स्टेज पर आता है। पहले वह उससे खास अंदाज में मिलते हैं वही बाद में वह बच्चा सलमान खान के पैर को छूने लगता है तो भाईजान उसे रोक कर गले मिलते हैं। यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है और फैंस सलमान खान का प्यार लुटाने के लिए मजबूर हो गए हैं। कुछ लोग उन्हें अपना इंस्पिरेशन बता रहे हैं तो कुछ लोगों को उनकी दरियादिली काफी पसंद आई।

क्यों Salman Khan को देख लोग हुए परेशान

वहीं इससे पहले सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह अपनी सीट से उठने की कोशिश करते हैं। वीडियो को देख लोगों का कहना है वह उठ नहीं पा रहे हैं। दरअसल सोनाली बेंद्रे से मिलने के लिए वह अपनी सीट से खड़े होना चाहते हैं लेकिन लोगों का मानना है कि उन्हें खड़े होने में परेशानी होती हुई नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सलमान के फैंस परेशान हो गए और भावुक होते हुए अपनी परेशानी जाहिर करते हुए नजर आए।

Rashmika Mandanna के साथ दिखेंगे Salman Khan

गौरतलब है कि सलमान खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं और ऐसे में वह बहुत जल्द अपने फैंस को रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ से एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं जो ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026