---Advertisement---

Viral Video: रंगो से दूर भागती श्रद्धा कपूर ने खूब मचाई धमाचौकड़ी, दोस्त संग इस हाल में मस्ती करती आई नजर

Viral Video: बॉलीवुड की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। खूबसूरती से लेकर क्यूटनेस तक से वह लोगों के दिलों पर जादू चलाने में कामयाब होती है। इस बीच सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गई है और उन्हें होली खेलते हुए स्पॉट किया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2024 2:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। खूबसूरती से लेकर क्यूटनेस तक से वह लोगों के दिलों पर जादू चलाने में कामयाब होती है। इस बीच सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ गई है और उन्हें होली खेलते हुए स्पॉट किया गया। यह वीडियो फिलहाल फैंस के बीच सुर्खियों में है और श्रद्धा कपूर लाइमलाइट बटोर रही है। वीडियो में उनका अंदाज देख लोग फिदा हो रहे हैं। जिस तरह रंग से भागती हुई दिखाई दे रही है वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। आखिर क्या है वीडियो में।

होली खेलती दिखीं श्रद्धा कपूर

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्रद्धा कपूर अपने दोस्त के साथ होली खेलती हुई नजर आ रही है। दरअसल उन्हें जबरदस्ती यह होली खेलना पड़ रहा है। श्रद्धा कपूर को देख उनके दोस्त उन्हें घेर लेती है और उन पर गुलाल बरसाने लगती है। ऐसे में वह बचने की कोशिश तो करती है लेकिन बच नहीं पाती है। इस दौरान एक्ट्रेस कहती है कि उनके पास कुछ भी नहीं है। तो उनकी दोस्त उन्हें गुलाल पकड़ा देती है और ऐसे में अपने दोस्त के ऊपर वह गुलाल उड़ाने के लिए जाती है और दोनों मस्ती करते हुए नजर आते हैं।

श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को देख लोग कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं लोग कमेंट में श्रद्धा की क्यूटनेस पर फिदा हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप गुलाल लगाने के बाद और भी खूबसूरत लगेगी तो दूसरे ने कहा बुरा ना मानो होली है।” वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार ‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म में देखा गया था। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म में राजकुमार राव के साथ ‘स्त्री 2’ है। इसके अलावा श्रद्धा सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026