---Advertisement---

Viral Video: मंगेतर के साथ कपल गोल देते नजर आए सिंगर अरमान मलिक, स्टाइलिश अंदाज में हुए स्पॉट

Viral Video: अरमान मलिक को उनकी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो फैंस लुटा रहे हैं खूब प्यार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2024 10:51 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड के पापुलर सिंगर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर फैंस के बीच किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बीते कुछ समय पहले अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ इंगेजमेंट के बाद वह सुर्खियों में आए थे। उन्होंने रोमांटिक तस्वीरें दिखाकर फैंस को खास सरप्राइज दिया था। वहीं इस सब के बीच अपनी मंगेतर के साथ अरमान मलिक को स्पॉट किया गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं और निश्चित तौर पर अरमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कपल गोल देने में कामयाब साबित हुए।

मंगेतर संग क्लोज पोज देते दिखे अरमान

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अरमान अपनी गर्लफ्रेंड यानी होने वाली मंगेतर के साथ क्लोज पोज देते हुए दिखे और उनकी जोड़ी निश्चित तौर पर खास है। लोग उन्हें देखकर तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। केमिस्ट्री ही नहीं उनकी लव स्टोरी की साफ झलक देखने को मिल रही है। जहां तक अरमान और उनकी गर्लफ्रेंड के लुक की बात करें तो वह निश्चित तौर पर काफी स्टाइलिश है।

स्टाइलिश लुक में कपल ने जीता दिल

जहां अरमान ऑल व्हाइट हूडी और पेंट को मैचिंग स्नीकर्स और हैट के साथ पेयर करते हुए नजर आए तो उनकी गर्लफ्रेंड आशना लूज हूडी को ट्रैक पैंट के साथ पेयर करते हुए दिखे। दोनों ने गॉगल्स से अपने लुक को अलग अंदाज में स्टाइल किया है। कैमरे कमरे के लिए खूब पोज़ भी देते हैं और पैपराजी का धन्यवाद करते हुए आगे बढ़ जाते हैं।

लव स्टोरी है बेहद दिलचस्प

अरमान और आशना श्रॉफ के बारे में बात करें तो उन्होंने सगाई की तस्वीरें शेयर कर रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। वहीं आशना अरमान से 2 साल बड़ी है। दोनों की लव स्टोरी भी काफी खास रही जहां उन्होंने एक दफा एक दूसरे से ब्रेकअप भी कर लिया था। जिसके बाद दोबारा उन्हें अपने प्यार का एहसास हुआ और अब वह हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026