---Advertisement---

Viral Video: साउंडस मौफाकिर ने करीना कपूर के इस गाने पर दिखाए किलर एक्सप्रेशन, सर्दी में बढ़ा सोशल मीडिया का तापमान

Viral Video: करीना कपूर के गाने 'जाने जान' पर साउंडस कहर बरपाती हुई नजर आई और उनका यह वीडियो फिलहाल फैंस के बीच चर्चा में है। कहने में दोराय नहीं है कि उनका यह किलर अंदाज देख लोगों की बोलती बंद हो गई है और वह लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही। फिलहाल इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2024 5:22 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: साउंडस मौफकिर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं जो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के बाद से लगातार लाइमलाइट में है। यह बात सच है कि इस शो के जरिए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। यहां तक कि लोगों ने उन्हें विनिंग मेटेरियल भी कहा था लेकिन इस सबके परे अगर बात करें तो साउंडस सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से वार करने में कभी कसर नहीं छोड़ती हैं। उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो फैंस के दिलों पर राज करने के लिए काफी है। इस बीच उनका एक वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया की गर्मी बढ़ गई है। आइए देखते हैं आखिर क्यों खास है यह वीडियो

दिलकश अदाएं दिखा रही साउंडस

दरअसल साउंडस ने इस वीडियो को 18 अक्टूबर 2023 को इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर किया जिसमें वह करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ के गाने पर अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आई। ‘जाने जान’ के टाइटल ट्रैक पर साउंडस की अदाएं और उनके किलर मूव्स देख किसी का भी दिल धड़कना तो लाजमी है। दरअसल एक क्लिप में वह अलग-अलग स्टाइल में नजर आ रही है और इस गाने पर किलर मूव्स दिखा रही हैं। कभी कट आउट ड्रेस तो कभी बैकलेस नेकलाइन ड्रेस में साउंडस अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं और उनका यह अंदाज काबिले तारीफ है।

आखिर कौन है साउंडस

इस वीडियो को शेयर करते हुए साउंड्स ने कैप्शन में लिखा, “जाने जान’ फिल्म देखी। मुझे इसे दोबारा देखना पड़ा इस तरह की परफॉर्मेंस दिखाने के लिए।” इस वीडियो को अब तक 24000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और साउंड्स अपनी अदाओं से फैंस के बीच चर्चा में आ गई है। अगर इनके बारे में ज्यादा बात करें तो यह मोरोकोन मॉडल है। न सिर्फ खतरों के खिलाड़ी बल्कि रोडीज एक्स 9, स्प्लिट्सविला एक्स 4 जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा साउंडस कई म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी है। सोशल मीडिया पर उनकी 4 लाख से ज्यादा फैन फॉलोइंग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026