---Advertisement---

Viral Video: विजय वर्मा की शर्ट को स्टाइल कर निकली तमन्ना भाटिया! लेडी लव को इस तरह प्रोटेक्ट करते दिखे एक्टर

Viral Video: विजय वर्मा तमन्ना भाटिया को स्पॉट किया गया और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह फैंस के लिए काफी खास है। वीडियो में अपनी लेडी लव के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2024 10:38 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा फिलहाल मोस्ट ट्रेडिंग कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों को अक्सर कई इवेंट में साथ में स्पॉट किया जाता है और उनकी चुलबुली जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। फैंस की निगाहें जब पर इस कपल पर जाती है तो लोगों की निगाहें नजरें अटक जाती है। यही वजह है कि एक बार फिर इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान लोगों की नजरें तमन्ना भाटिया पर रुक गई क्योंकि वह खास अंदाज में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करती नजर आई।

तमन्ना के लिए प्रोटेक्टिव दिखे विजय

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि तमन्ना भाटिया विजय वर्मा के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान विजय अपनी लेडी लव को खास अंदाज में पकड़ कर मीडिया और फैंस के बीच चल रहे हैं। उनके इस प्रोटेक्टिव अंदाज पर फैंस फिदा हो गए। वह जिस तरह अपनी लेडी लव को प्रोटेक्ट करते हुए दिखे वह किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। यही वजह है कि वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

खास लुक में नजर आई तमन्ना भाटिया

जहां तक विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के लुक की बात करें तो विजय ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम को गॉगल्स के साथ पेयर करते हुए नजर आए जिसमें उनका हैंडसम लुक देखने लायक है। वहीं दूसरी तरफ तमन्ना भाटिया सटल ग्लोइंग मेकअप के साथ ओपन कर्ल हेयरस्टाइल में लाल ड्रेस को फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं। लोगों की निगाहें उनकी ड्रेस को छोड़ उसके साथ पेयर किए गए शर्ट पर अटक गई। लोगों का कहना है कि क्या तमन्ना अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा की शर्ट को कैरी कर रही है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस कपल की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

वर्कफ्रंट में लगातार एक्टिव है कपल

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा आखिरी बार सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए थे। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या 43’ है। तो तमन्ना भाटिया बांद्रा फिल्म में दिखाई दी थी और उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। विजय और तमन्ना अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026