---Advertisement---

Viral Video: कैमरे पर ब्लश करते नजर आए Tamannah Bhatia संग Vijay Varma, देख लोग बोले- ‘ये हैं रियल पावर कपल’

Viral Video: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। दोनों की जोड़ी जब भी नजर आती है तो फैंस की निगाहें अटक जाती है। ऐसे में एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया और उनका अंदाज देखने लायक रहा। दोनों को अक्सर साथ में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2024 11:24 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। दोनों की जोड़ी जब भी नजर आती है तो फैंस की निगाहें अटक जाती है। ऐसे में एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया और उनका अंदाज देखने लायक रहा। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है और वह दिल जीतने में कामयाब होते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लेटेस्ट वीडियो को देख लोगों की धड़कनें थम गई।दरअसल उन्हें मूवी डेट पर देखा गया और वह अपने अंदाज से लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहे। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास जो लोग कर रहे हैं खूब पसंद।

कुल फैशन को देख फैंस फिदा

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि तमन्ना भाटिया ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग जॉगर्स और कैप के साथ कूल फुटवियर से अपने लुक को कंप्लीट कर रही है। वहीं दूसरी तरफ व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक जींस को स्टाइल कर रहे हैं। विजय ने अपने हाथों में जैकेट को स्टाइल किया है। दोनों के कुल फैशन को देख फैंस फिदा है।

पैपराजी को देख घबरा गए कपल

दोनों जब पैपराजी की भीड़ को देखते हैं तो काफी अनकंफरटेबल नजर आते हैं। दोनों के चेहरे पर साफ दिख रहा है कि वह काफी शरमा रहे हैं। वहीं हाथों में हाथ थाम कर दोनों पैपराजी को पोज देते हैं और फिर उनसे खास अंदाज में रूबरू होते हैं। विजय और तमन्ना शरमाते हुए पैप की भीड़ से बातचीत भी करते हैं और पोज़ देते नजर आते हैं।

वीडियो देख फिदा हुए फैंस

इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “पावर कपल।” तो दूसरे ने कहा, “यह है रियल पावर कपल।” एक फैन ने कहा, “कितने अच्छे से ब्ल्श कर रहे हैं यार दोनों।” एक ने कहा पावर कपल्स सीक्रेट कपल। एक यूजर का कहना है आप दोनों जल्दी से शादी कर लो।

फिल्मों में एक्टिव हैं विजय और तमन्ना

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा को हाल ही में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में देखा गया था जिसमें वह सारा अली खान पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आए थे। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘उल जलूल इश्क’ है वहीं तमन्ना भाटिया जॉन अब्राहम के साथ वेदा में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026