---Advertisement---

Viral Video: अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में इन सिंगर्स ने बनाया शाम को हसीन, हजारों की भीड़ में SRK हुए गौरी संग रोमांटिक

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग बैश में सितारों सहित इंटरनेशनल गेस्ट शिरकत करते हुए नजर आए थे। वहीं इस प्री वेडिंग बैश के तीसरे दिन तमाम बड़े सिंगर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखे। निश्चित तौर पर अनंत और राधिका की यह प्री वेडिंग पार्टी कुछ इस तरह रही जिसकी शायद ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 4, 2024 10:44 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग बैश में सितारों सहित इंटरनेशनल गेस्ट शिरकत करते हुए नजर आए थे। वहीं इस प्री वेडिंग बैश के तीसरे दिन तमाम बड़े सिंगर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखे। निश्चित तौर पर अनंत और राधिका की यह प्री वेडिंग पार्टी कुछ इस तरह रही जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की होगी।

आज तक इस तरह का आयोजन किसी ने देखा नहीं था लेकिन पार्टी के तीसरे दिन उदित नारायण से लेकर श्रेया घोषाल अरिजीत सिंह और लकी अली जैसे सिंगर स्टेज पर अपने लाइव परफॉर्मेंस से शाम को और हसीन बनाते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर कई क्लिप खूब चर्चा में है जिसमें ये सिंगर मेहमानों के बीच महफिल सजाते हुए नजर आए।

Viral Video में इन सिंगर्स ने सजाई महफ़िल

सोशल मीडिया पर एक Viral Video हो रहा है जिसमें लकी अली ने लोगों के दिन को बना दिया जब उन्होंने अपने आईकॉनिक गाने ओ सनम को स्टेज पर सुनाया। वहां मौजूद मेहमान उनकी आवाज को सुनकर दीवाने हो गए और सुनते ही रह गए। इस दौरान उन्होंने कुर्ता पजामा को स्टाइल किया था। वहीं श्रेया घोषाल भूल भुलैया से अपने गाने मेरे ढोलना और अरिजीत सिंह शाम को हसीन बनाते हुए नजर आए। श्रेया के साथ कंपोजर गिटारिस्ट और सिंगर प्रीतम भी नजर आए।

Viral Video में रोमांटिक हुए किंग खान

स्टेज की खूबसूरती और बढ़ गई जब सीनियर गायक उदित नारायण इस महफिल में चार चांद लगाते हुए नजर आए। इस शाम को और हसीन बनाने के लिए उदित नारायण अपने हिट फिल्म वीर-जारा से ‘मैं यहां हूं’ गाते हुए दिखे और ऐसे में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान झूमने पर मजबूर हो गए और वह अपनी लव लाइफ गौरी को लेकर हजारों की महफिल में थिरकते हुए नजर आए। निश्चित तौर पर यह शाम और भी रंगीन हो गई। निश्चित तौर पर इन Viral Video को देखने के बाद लोग बेताब हो रहे है।

अब लोगों को इंतजार है तो अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी का। कहा जा रहा है कि अनंत और राधिका जुलाई 2024 में सात फेरे लेने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026