---Advertisement---

Viral Video: टाइगर श्रॉफ ने इस तरह बनाया अक्षय कुमार का ‘अप्रैल फूल’, वीडियो देख हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Viral Video: अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर काफी चर्चा में है। दोनों स्टार्स को अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा जा रहा है। वे एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं इस फिल्म को प्रमोट करने में। जहां एक तरफ यह फिल्म जल्द दस्तक देने वाली ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 1, 2024 11:30 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर काफी चर्चा में है। दोनों स्टार्स को अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा जा रहा है। वे एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं इस फिल्म को प्रमोट करने में। जहां एक तरफ यह फिल्म जल्द दस्तक देने वाली है वहीं दूसरी तरफ अक्षय और टाइगर की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही है। उन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है और खास बात यह है कि उनके रील्स भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इसे लोगों से जमकर प्यार भी मिल रहा है। हाल ही में होली की रील्स सुर्खियों में आई थी और अब ‘अप्रैल फूल’ के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार की फिरकी ली है।

वायरल वीडियो है वाकई काफी मजेदार

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टाइगर श्रॉफ अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल एंजॉय कर रहे होते हैं। ऐसे में छोटे मियां कोल्ड ड्रिंक के झाग को मिलाकर रख देते हैं। वह बोतल पास करने के लिए कहते हैं। ‘बड़े मियां’ जब उन्हें बोतल पास करते हैं तो वह कहते हैं खोल कर दो। ऐसे में जब अक्षय कुमार कोल्ड ड्रिंक खोलते हैं तभी वॉलीबॉल जाकर बोतल के पास लगता है और कोल्ड ड्रिंक का झाग अक्षय कुमार के चेहरे पर आ जाता है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है। इसे देखते ही टाइगर श्रॉफ और उनके दोस्त ताली बजाकर अक्षय कुमार को अप्रैल फूल बनाते हैं।

अप्रैल फूल बनकर अक्षय को आया गुस्सा

वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में बजता है ‘अप्रैल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया’। इतना ही नहीं अक्षय कुमार अपनी फजीहत देख गुस्सा हो जाते हैं और वह चिल्ला उठते हैं। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट में लोग प्यार लुटा रहे हैं।

वीडियो पर मिल रहे मजेदार कमेंट्स

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “बड़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह।” एक ने कहा आप दोनों की जोड़ी वाकई काफी मजेदार है। दूसरे ने कहा आप ऐसे ही वीडियो बनाते रहे तो एक ने कहा बॉलीवुड की ट्रेडिंग जोड़ी। गौरतलब है कि टाइगर और अक्षय की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है जिसमें मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026