---Advertisement---

Viral Video: Urfi Javed कतरन ड्रेस में गुलाल उड़ाती आई थी नजर, होली 2024 पर लोगों को क्या देगी सरप्राइज

Viral Video: अजीबो गरीब फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। यह बात सच है कि ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उनका कोई जवाब नहीं है। वहीं होली के मौके पर उनका एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2024 6:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अजीबो गरीब फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। यह बात सच है कि ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उनका कोई जवाब नहीं है। वहीं होली के मौके पर उनका एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। लोग इसे देखने के बाद यह सोच रहे हैं कि आखिर इस बार होली पर क्या धमाका करने वाली है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और फैंस के लिए किसी ट्रेंड से कम नहीं है। आइए देखते हैं उर्फी का यह अजीबोगरीब लुक जो है चर्चा में।

कतरन वाली ड्रेस से चर्चा में आई उर्फी जावेद

दरअसल 2023 में उर्फी जावेद होली के मौके पर अलग तरीके से रंग खेलती हुई नजर आई थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह व्हाइट कलर के कपड़े पहनकर गुलाल उड़ाती हुई नजर आई थी। उर्फी ने व्हाइट कलर की बिकनी को स्टाइल किया है। उन्होंने बिकनी को एक स्कर्ट के साथ पेयर किया और यह स्कर्ट कमर से नहीं बल्कि थाई से पहन रखी है। इस लुक को देखने के बाद इतना तो तय है कि उर्फी जावेद कई कतरनों को मिलाकर इस ड्रेस को बनाई।

उर्फी की चोटी पर लोगों की निगाहें

उर्फी जावेद के इस लोक को देखने के बाद लोगों की निगाहें उनकी छोटी पर अटक गई जो काफी अलग है। दरअसल उनका हेयर स्टाइल ‘नसीब अपना अपना’ की एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड है। मिनिमल मेकअप और अलग अंदाज में उर्फी फैंस को होली की शुभकामनाएं देती हुई दिखाई दी। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि इस बार उर्फी क्या धमाल मचाएगी।

इस प्रोजेक्ट में दिखेगी उर्फी

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद बहुत जल्द प्राइम वीडियो पर ‘फॉलो कर लो ना यार’ प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। वहीं वह एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में भी दिखाई देंगी। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026