---Advertisement---

Viral Video: हेयर स्टाइल कॉपी करने पर विराट कोहली ने दी थी वरुण धवन को चेतावनी! स्टाइलिस्ट ने किया बड़ा खुलासा

Viral Video: यह सच है कि स्टाइल के मामले में क्रिकेटर्स एक्टर्स से ज्यादा फेमस होते हैं। अपने नए हेयर स्टाइल से क्रिकेटर्स हमेशा फैंस को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी क्रिकेटर्स के हेयर स्टाइल को कॉपी करते हैं। एक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 22, 2024 2:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि स्टाइल के मामले में क्रिकेटर्स एक्टर्स से ज्यादा फेमस होते हैं। अपने नए हेयर स्टाइल से क्रिकेटर्स हमेशा फैंस को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि एक्टर्स भी क्रिकेटर्स के हेयर स्टाइल को कॉपी करते हैं। एक समय पर महेंद्र सिंह धोनी का हेयर स्टाइल काफी चर्चा में रहा था लेकिन इस मामले में विराट कोहली भी टॉप पर शुमार हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक समय पर विराट कोहली के हेयर स्टाइल को वरुण धवन ने कॉपी कर लिया था। एक वीडियो में इस बात का खुलासा हुआ कि इस दौरान क्रिकेटर ने वरुण को चेतावनी भी दी थी।

वीडियो में हुआ मजेदार खुलासा

दरअसल यह एक थ्रोबैक मामला है जिसका खुलासा अभी हाल ही में वरुण धवन अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ करते हुए दिखे। डिस्कवरी प्लस के इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो में इस बात का खुलासा किया गया कि वरुण धवन और विराट कोहली एक ही साथ हेयरकट लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वरुण कहते हैं कि यह सच है कि क्रिकेटर्स के हेयर स्टाइल एक्टर्स से ज्यादा फेमस होते हैं। वीडियो में उन्होंने खुलासा किया कि वह उसी समय हेयर कट लेने के लिए पहुंचे थे जब विराट कोहली आए थे। वहीं हेयर स्टाइलिस्ट भी यह बात कहते हैं कि मैं आधा आपका बाल काट रहा था और आधा विराट कोहली का और फिर आपका।

वरुण को मिली थी ये चेतावनी

वीडियो में वरुण धवन कहते हैं कि उस समय विराट कोहली ने मुझे चेतावनी दी थी कि फिल्म रिलीज के साथ ही मैं अपना हेयर स्टाइल चेंज कर लूंगा। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इस पर 3000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वरुण धवन ने कही थी ये बात

आपको बता दे कि ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी और इस दौरान विराट और वरुण हेयरकट लेने के लिए एक साथ पहुंचे थे। वरुण ने विराट के हेयर स्टाइल को कॉपी करने के बाद इसकी एक झलक भी सोशल मीडिया पर दिखाई थी जिसके कैप्शन में लिखा था, “बद्री ही तो है विराट कोहली का फैन, इतना शांत और विनम्र रहने के लिए धन्यवाद विराट। हम सभी को आपसे बहुत कुछ सीखना है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026