---Advertisement---

Viral Video: आखिर क्यों रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन के इस वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार? देख लोग बोले- ‘इसे कहते हैं संस्कार’

Viral Video: आशीर्वाद सेरेमनी में इस अंदाज में दिखे अमिताभ रजनीकांत, देख फैंस हुए फिदा, लुटा रहे प्यार, चर्चा में आए लीजेंडरी एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2024 10:45 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का खुमार सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है। इस दौरान शादी की तमाम झलकियां वायरल हो रही है और ऐसे में शादी के दूसरे दिन आशीर्वाद समारोह का एक वीडियो देख लोग प्यार लुटा रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इस Viral Video को देखने के बाद फैंस क्रेजी है और स्टार्स की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिग बी अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की। इस वीडियो में दोनों को कुछ इस अंदाज में स्पॉट किया गया कि फैंस इससे आंखें नहीं हटा पा रहे हैं।

रजनीकांत का अंदाज जीत लेगा दिल

जहां तक वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन को देखने के बाद रजनीकांत उनके पास जाते हैं और फिर कुछ ऐसा करते हैं जो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है। दरअसल इस पार्टी में अमिताभ बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा और दामाद निखिल नंदा के साथ पहुंचे थे। वहीं रजनीकांत अपनी पत्नी के साथ नजर आए लेकिन बिग बी को देख रजनीकांत उनके पास चले गए इतना ही नहीं वह झुक कर अमिताभ बच्चन का पैर छूने वाले थे लेकिन बिग बी उन्हें रोक लेते हैं।

अमिताभ और रजनीकांत की खास मुलाकात

इस दौरान अमिताभ रजनीकांत को रोकते हुए उनका हाथ पकड़ लेते हैं और उनसे गले मिलते हैं फिर दोनों हाथ मिलाते हुए लंबी बातचीत करते हुए नजर आते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखने के बाद यह तो तय है कि वे एक साथ कितने खुश और मिलनसार हैं। इस लंबी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया वर्ल्ड वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा पुराने हीरो की बात ही कुछ और है तो दूसरे ने कहा इसे कहते हैं संस्कार। एक ने कहा तभी इन पर दुनिया फिदा है।

चर्चा में बने रहते हैं दोनों सुपरस्टार

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत कई फिल्मों में साथ नजर चुके हैं। वहीं आखिरी बार अमिताभ को ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था तो वहीं रजनीकांत ‘जेलर’ से चर्चा में रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026

Eid ul Fitr 2026

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026

Viral Video

मार्च 12, 2026