---Advertisement---

Virat Kohli और Anushka Sharma के घर दोबारा गूंजी किलकारी, वमिका को मिला भाई

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं. कपल के घर दोबारा से किलकारी गूंजी है. इस बार अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है. इससे पहले अनुष्का शर्मा की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है .लंबे समय से यह ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 20, 2024 10:32 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं. कपल के घर दोबारा से किलकारी गूंजी है. इस बार अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है. इससे पहले अनुष्का शर्मा की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है .लंबे समय से यह खबरें चल रही थी कि विराट कोहली और अनुष्का माता-पिता बनने वाले हैं. लेकिन इनको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी कपल की तरफ से नहीं दी गई थी.

Virat Kohli और Anushka Sharma दोबारा बने माता-पिता

अब आधिकारिक तौर से दोनों की तरफ से यह जानकारी इंस्टाग्राम पर दी गई है. जिसमें उन्होंने बताया कि हमें बताते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को उनके घर बेटे अकाय का जन्म हुआ है. वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत है। इसके साथ ही कपल ने फैंस से आशीर्वाद और शुभकामनाएं  मांगी हैं। वहीं,  प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है.

फैंस दे रहे शुभकामनाएं

विराट ने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट से छुट्टी ली हुई है. सीरीज का वह हिस्सा नहीं है. इसके बाद से लगातार खबरें तो चल रही थी कि, वह अपनी पत्नी के साथ हैं. लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था. फिलहाल जैसे ही जानकारी फैंस को पता चली वैसे ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया. देखते ही देखते कपल ट्रेंड करने लगा.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026