---Advertisement---

Vishal Dadlani ने नीट 2026 पर बेबाकी दिखाकर क्या पांव पर मार ली कुल्हाड़ी, इंडियन आइडल से पत्ता कटने की अफवाहों के बीच क्यों रोते दिखे सिंगर

Vishal Dadlani: क्या इंडियन आईडल 16 से सिंगल जज के तौर पर अब नजर नहीं आएंगे। आइए जानते हैं वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर कैसे खलबली मचा दी है। क्या है इसका नीट 2026 से कनेक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2026 4:40 अपराह्न

Vishal Dadlani
Follow Us
---Advertisement---

Vishal Dadlani: क्या इंडियन आईडल 16 की जज की लिस्ट से सिंगर को निकाल लिया गया है। जब से नीट 2026 पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है तब से लगातार यह खबर आ रही है कि सिंगिंग रियलिटी शो से उनका पता साफ हो गया है। हालांकि इस सब के बीच अब वह इंडियन आइडल 16 के सेट पर रोते हुए दिखाई दिए। जहां कैप्शन में विशाल ददलानी ने अफवाहों को विराम लगाते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो लगातार चर्चा में है।

Vishal Dadlani ने इस तरह से हेटर्स के लिए मजे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

विशाल ददलानी ने एक वीडियो को पोस्ट किया है जहां वह इंडियन आइडल के सेट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में कहा, “याद रखें कि आप ऑनलाइन जो कुछ भी देखते हैं, उस पर भरोसा न करें। बहुत सारी मैनिपुलेशन चल रही है। अच्छी लड़ाई लड़ते रहें, और जो कहना है, वो कहते रहें!” वहीं इस वीडियो की बात करता हूं विशाल ददलानी तूने की एक्टिंग करते हुए नजर आते हैं इस दौरान वह पहले आंसू पूछते हैं और फिर अचानक हंसने लगते हैं और कहते हैं, “मैं यहां हूं बेबी।”

नीट 2026 पर क्या बोले थे विशाल ददलानी

विशाल ददलानी को इंडियन आईडल 16 के सेट पर देखकर उनके फैंस खुशी से क्रेजी हो गए हैं। गौरतलब है कि बीते दिन यह अफवाह उड़ी थी कि नीट 2026 पर विवाद के दिखाने की वजह से सिंगर को जज के तौर से हटा दिया गया है। दरअसल विशाल डडवानी ने नीट 2026 लीक विवाद को लेकर कहा था कि “उन्हें दुख हुआ। यह गलत है जो हर साल होता है। कोई भी सरकारी एजेंसी जिम्मेदारी नहीं ले रही है और मिनिस्टर कह रहे हैं कि यह बड़ी बात नहीं है जो लोग पावर में हैं वे पढ़े-लिखे नहीं हैं। यह भारत को बर्बाद कर देगा।”

लोगों से सिंगर ने की थी ये अपील

वहीं विशाल ददलानी ने यह भी कहा था कि अगर आप अपना और इस देश का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो हमें बेहतर लोगों को चुनना होगा। प्लीज़ इन जाहिल गुंडों को पावर में मत आने दें। भले ही वे तुम्हारी जाति या परिवार के हों। प्लीज़ उन्हें वोट मत दो। विशाल ददलानी अपने कमेंट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

मई 27, 2026

Summer Drink

मई 27, 2026

Heart Fail

मई 27, 2026

Viral Video

मई 27, 2026

Viral Video

मई 27, 2026

Bareilly Video

मई 27, 2026