---Advertisement---

सब्यसाची की मॉडल्स को लेकर ये क्या बोल गए Vivek Agnihotri! सफाई में कहनी पड़ी ये बात

Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के निशाने पर इस बार मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची हैं। विवेक ने सब्यसाची के मॉडल्स पर सवाल उठाते हुए उन्हें विज्ञापन का सही पाठ पढ़ाया है वहीं बाद में उन्होंने सफाई भी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 23, 2023 12:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vivek Agnihotri: ‘द कश्मीर फाइल्स’ रिलीज होने के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। रियलिस्टिक फिल्म बनाने वाले विवेक आए दिन अपनी बेबाकी की वजह से भी लाइमलाइट में होते हैं। वह अपने तीखे बयानों को लेकर काफी पॉपुलर हैं और इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ता हैं लेकिन निर्देशक अपनी बात सामने रखने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है और इस बार विवेक ने महशूहर फैशन डिजाइनर सब्यसाची के विज्ञापन पर निशाना साधा है और उनके मॉडल्स को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

सब्यसाची को लेकर विवेक ने कहीं ये बात

अक्षय तृतीया और ईद उत्सव और खुशी के त्योहारों पर, TOI में फैशन में 8 पेज पर बेजान, उदास और उदास मॉडलों से भरे हुए लाखों रूपये में यह विज्ञापन छपा है
एक विज्ञापन पेशेवर के रूप में, मेरा मानना है कि पश्चिम की उदास, नशीली और बेजान जीवन शैली की नकल करना एक खतरनाक चलन है। कृपया भारत में हमारे त्योहारों, हमारी संस्कृति और सबसे बढ़कर जीवन का जश्न मनाएं। कृपया अपने विचार को साझा करें।”

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की तरह South में भी है Nepotism और परिवारों का कब्जा! ऐसे पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ा है स्टारडम

ट्वीट पर विवेक को देनी पड़ी सफाई

वहीं बाद में विवेक ने एक और ट्वीट कर सफाई में अपनी बात कहीं है। उन्होंने लिखा, “उपरोक्त टिप्पणी किसी भी तरह से सब्यसाची की एक डिजाइनर और उनकी प्रतिभा के रूप में विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठाती है। यह केवल विज्ञापन में इस नए नकारात्मक रुझान के बारे में है। और मैंने यह टिप्पणी एक प्रशिक्षित विज्ञापन पेशेवर के रूप में की है। विज्ञापन का पहला पाठ कंज्यूमर की खुशी है।”

सेलिब्रिटीज के बीच काफी मशहूर हैं सब्यसाची

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि सब्यसाची के विज्ञापनों पर सवाल उठा है। इससे पहले भी सब्यसाची कई बार सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर रहते हैं बावजूद इसके वह काफी मशहूर हैं। कई सेलिब्रिटीज सब्यसाची को खास दिन के लिए फोलो करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026