Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5: जबरदस्त वीकेंड के बाद सोमवार को अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को बवाल मच गया है। निश्चित तौर पर वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जहां यह कहना गलत नहीं है कि अक्षय कुमार के लिए पब्लिक दीवानी नज़र आ रही है। यह पैसा वसूल कमाई कर रही है। वेलकम टू द जंगल की सुनामी वाकई देखने लायक है और यही वजह है कि भारत में इसकी जबरदस्त कमाई हो रही है। आइए जानते हैं 5वें दिन पर आखिर कलेक्शन का हाल क्या रहा है जो निश्चित तौर पर अक्षय के फैंस को दीवाना बना सकता है।
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 5 से देखें अक्षय कुमार का कमाल
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 की बात करें तो इसने 9.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। 8.50 करोड़ चौथे दिन पर छापने वाली फिल्म के कलेक्शन में 5वें दिन इस कदर बढ़त देखने को मिला। इसके साथ ही कुल कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपए हो चुकी है। हालांकि कमाई में लगातार उठा पटक का दौर जारी है लेकिन इस सब के बीच आखिर यह आगे क्या धमाका करती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।
वेलकम टू द जंगल में सितारों की जमघट ने दिखाया इस कदर कमाल
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल से लोगों को काफी उम्मीदें थी क्योंकि हर तरफ इसकी शोर सुनाई दे रही है। वेलकम के दोनों फ्रेंचाइजी को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में वेलकम 3 से लोगों के बीच लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, तुषार कपूर जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन को भी देखा जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर वेलकम टू द जंगल आगे किस कदर कमाल दिखा पाती है और कितना कमा पाती है। फिलहाल फैंस इसे देखने के लिए सिनेमाघर में टूट पड़े हैं।






