---Advertisement---

समय रैना ने Varun Dhawan के लिए ऐसा क्या कहा, जिससे मच गया बवाल?

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरण धवन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की है। इसके साथ साथ ही समय रैना ने उन्हें काफी ट्रोल के साथ रोस्ट किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2026 11:25 पूर्वाह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan : बॉलीवुड एक्टर वरण धवन फेमस यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की है। इस दौरान समय रैना ने एक्टर की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने बातों ही बातों में ऐसा रोस्ट किया कि, देखने वालों को मजा आ गया। समय रैना ने मजाक-मजाक में पूरे बॉलीवुड की क्लास लगा दी है।  यही वजह है कि, मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर समय रैना इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2′ शो ट्रेंड कर रहा है।

Varun Dhawan   को समय रैना ने किया रोस्ट

समय रैना ने एक्टर वरुण धवन की एक्टिंग से लेकर उनके स्टारडर और स्माइल पर सवाल उठाए हैं।जब वरण धवन ने समय रैना की एफआईआर पर सवाल उठाए तो उन्होंने कहा, ‘मुझे एफआईआर के बाद इतने बड़े सितारे मिले हैं – पहले आलिया भट्ट और अब वरुण धवन, यह शो लगातार नीचे  गिरता जा रहा है।’ वरुण धवन ने जब कहा कि वह इस शो के बड़े प्रशंसक हैं लेकिन इसे अकेले में देखते हैं क्योंकि उन्हें पता था कि यहां कुछ भी गड़बड़ हो सकता है, तो समय ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, ‘कुछ गड़बड़ हो चुका है, तभी तो आप यहां हैं।’ इतना ही नहीं समय रैना ने पोज़ देते हुए और एक अजीब सा एकतरफा चेहरा बनाकर वरुण धवन की सिग्नेचर ‘क्रीपी’ या ऑकवर्ड स्माइल की हूबहू नकल उतारी। समय रैना ने नेपोटिज़्म पर भी वरुण धवन को घेरा है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में वरुण धवन की रोस्टिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में क्यों गए थे वरुण धवन?

आपको बता दें, समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में वरण धवन गेस्ट पैनलिस्ट बनकर पहुंचे थे। यहां पर वो अपना कोई प्रमोशन करने नहीं पहुंचे थे। खबरों की मानें तो वरुण कॉमेडिन समय रैना के अनप्रेडिक्टेबल कॉमेडी ब्रैंड को लाइव एक्सपीरियंस करना चाहते थे, इसलिए वे बिना किसी प्रमोशनल एजेंडे के सिर्फ शो का मजा लेने पहुंचे थे। इस खास एपिसोड में वरुण धवन के साथ फिल्म ’12th फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर भी पहुंची थीं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026

Prabhas

अक्टूबर 28, 2026