---Advertisement---

उस दिन ऐसा क्या हुआ था, जिसके चलते Jiah Khan ने किया था सुसाइड, Death Anniversary पर इस तरह की जा रहीं याद

Jiah Khan: इंडस्ट्री में कई लोग अपनी दमदार एक्टिंग और स्किल्स के जरिए कम उम्र में एक अलग पहचान बना लेते हैं। इसी कड़ी में एक नाम बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस जिया खान का भी आता है। उन्होंने अपने छोटे से करियर में सक्सेस का वह मुकाम देखा जो ज्यादातर स्ट्रगलिंग स्टार का सपना ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 3, 2023 12:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jiah Khan: इंडस्ट्री में कई लोग अपनी दमदार एक्टिंग और स्किल्स के जरिए कम उम्र में एक अलग पहचान बना लेते हैं। इसी कड़ी में एक नाम बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस जिया खान का भी आता है। उन्होंने अपने छोटे से करियर में सक्सेस का वह मुकाम देखा जो ज्यादातर स्ट्रगलिंग स्टार का सपना होता है। ‌दमदार एक्टिंग से सभी को दीवाना बनाने वाली जिया खान ने इस दुनिया को जल्द ही अलविदा कह दिया था। बता दें कि, 3 जून 2013 को जिया खान ने आत्महत्या की थी। ऐसे में जिया खान को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर एक बार फिर फैंस याद कर रहे हैं और भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अमेरिका में हुआ था जिया खान का जन्म

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1998 को अमेरिका में हुआ था। एक्ट्रेस जिया खान का असली नाम नफीसा खान था। वहीं अगर उनके माता-पिता की बात की जाए तो उनके पिता का नाम अली रिजवी है जो एक भारतीय-अमेरिकी हैं। वही उनकी मां राबिया अमीन हिंदी फिल्मों में जानी मानी एक्ट्रेस है। इसी के साथ जिया खान ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू राम गोपाल की फिल्म “निशब्द ” से किया था। वही उनको अपनी असली पहचान आमिर खान की मोस्ट पॉपुलर फिल्म “गजनी” से मिला था। इस मूवी में जिया खान में अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

कुछ इस तरह बयां किया अपना दर्द

3 जून 2013 को जिया खान का शव उनके फ्लैट में मिला था। ऐसा बताया जाता है कि, उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जब ये मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि, उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिया खान द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में उन्होंने अपने सारे दर्द बयां किए थे। उनके सुसाइड नोट में लिखी हर बात एक्टर सूरज पंचोली की तरफ इशारा कर रही थी। जिया ने लिखा था कि, “पता नहीं तुमसे यह बात कैसे कहूं मगर अब खोने को कुछ भी नहीं बचा है।”

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026