---Advertisement---

Sanjay Leela Bhansali के करियर की सबसे महंगी फिल्म कैसी होगी ? बिना फीस बढ़ाए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल से करा रहे डबल काम!

Sanjay Leela Bhansali : संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग बढ़ा दी गई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 25, 2026 4:02 अपराह्न

Sanjay Leela Bhansali
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Leela Bhansali : बॉलीवुड के सबसे मल्टी टैलेंटेड डायरेक्टर और मूवी मेकर की जब भी बात होती है तो इसमें संजय लीला भंसाली का नाम सबसे टॉप पर आता है। 26 फरवरी को संजय लीला भंसाली अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही उनके हार्ट अटैक की खबर  ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। अचानक से खबर आयी डायरेक्टर को हार्ट अटैक पड़ा है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर के बाद उनकी टीम ने खंडन करते हुए बताया कि, ऐसा कुछ नहीं है। ये सिर्फ अफवाह है। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Sanjay Leela Bhansali के करियर की सबसे महंगी फिल्म होगी ‘लव एंड वॉर’?

खबरों की मानें तो ‘लव एंड वॉर’ फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल  की तिगड़ी देखने को मिलेगी। ये एक लव ट्रायंगल की कहानी होगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। खबरों की मानें तो पद्मावत, गोलियों की रासलीला राम-लीला , बाजीराव मस्तानी, देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी सुपर डूपर हिट फिल्में बॉलीवुड को दे चुके संजय लीला भंसाली अपने करियर की सबसे महंगी फिल्म ‘लव एंड वॉर’बनाने जा रहें। इसका बजट  साढ़े चार सौ करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। मूवी को लेकर एक खबर ये भी आ रही है कि, फिल्म का शूटिंग टाइम बढ़ा दिया गया है लेकिन रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल  की फीस में किसी भी तरह का इजाफा नहीं किया गया है। सभी एक्टर्स को पुरानी वाली ही फीस में ज्यादा दिन शूटिंग करनी पड़ रही है।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का लव ट्रायंगल होगी Love & War?

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’  की रिलीज डेट तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन खबर है कि, इसे 2026 के अंत या 2027 में  रिलीज किया जा सकता है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की कहानी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन ये इंटेंस लव ट्रायंगल बताया जा रहा है। खबरो की मानें तो ये दो पायलट की कहानी होगी जो एक ही लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं। दो पक्के दोस्तों को जब एक ही लड़की से सच्ची मोहब्बत होती है तो क्या होता है फिल्म में ये देखने को मिलेगा। कुछ लोगों का कहना है कि, ये मूवी राज कपूर की ‘संगम’ मूवी की रिमेक होगी तो वहीं,  कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि, ये मूवी हॉलीवुड फिल्म ‘पर्ल हार्बर’ की रिमेक होगी। फिलहाल संजय लीला भंसाली ने अभी तक मूवी की स्टोरी से पर्दा नहीं उठाया है।  ये मूवी राजा-महाराजाओं से हटकर इस बार रहने वाली है।

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AR Rahman

फ़रवरी 25, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 25, 2026

Karan Kundrra

फ़रवरी 25, 2026

Ram Gopal Varma

फ़रवरी 25, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 25, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 25, 2026