---Advertisement---

What Women Want: करीना ने कपिल शर्मा से रोमांस को लेकर किया सवाल, कॉमेडियन ने खोले बेडरूम सीक्रेट्स

What Women Want: सोशल मीडिया पर करीना कपूर के चैट शो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कपिल शर्मा पहुंचे हैं। इस वीडियो में कॉमेडियन करीना कपूर के सवाल का मजाकिया जवाब दे रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा खुद के रोमांटिक होने पर भी खुलासा किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2023 4:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

What Women Want: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वह शो ‘व्हाट वूमन वॉन्ट’ को लेकर फैंस के बीच खूब सुर्खियों में है। इस चैट शो में स्टार्स अपनी फिल्म को प्रोमोट करने पहुंचते हैं। ऐसे में हाल ही में करीना के शो में कपिल शर्मा आए और इस दौरान वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ज्विगाटो’ को प्रमोट किया। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में करीना के मजेदार सवाल का मजाकिया अंदाज में कपिल जवाब देते नजर आते हैं।

वीडियो में मस्ती करते दिखे करीना और कपिल

वायरल हो रहे इस प्रोमो के वीडियो में करीना कपिल को एक बोर्ड दिखाती हैं जिस पर ट्विटर लोगो बना है। बोर्ड को देखकर कपिल कहते हैं, “ये ट्विटर वाली चिड़िया मुझे पर्सनली तो कभी मिली नहीं, मेरे तोते उड़ा दिए इन्होंने।” कपिल ने आगे कहा, “अब 3 साल की मेरी बेटी है और वो इतनी मजाकिया है तो मुझे तो सारी महिलाएं मजाकिया लगती हैं।” पता नहीं यह मेरे लिए कॉम्पलिमेंट है या मजाक है महिलाएं बोलती हैं मेरा चेहरा कॉमन है। वहीं बाद में करीना ने पूछा कि “हमने कपिल का सिर्फ मजाकिया अंदाज देखा है तो क्या आप उतने ही रोमांटिक भी हैं?” वहीं कपिल ने जवाब दिया, “2 बच्चे हैं, ये हमने डाउनलोड तो किए नहीं हैं, है ना?” वहीं इस बात पर दोनों हंसने लगते हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

बच्चों को लेकर क्या बोले कपिल

वहीं बाद कपिल ने करीना से कहा, “आप इंस्टाग्राम पर नहीं थी लेकिन इंस्टाग्राम पर जो चल रहा होता है पता आपको सब होता है, नहीं?” वहीं जवाब में करीना ने कहा, “हां, पता तो सब है।” वहीं बाद में कपिल ने कहा, “ये बच्चे भी इतने शाणे होते हैं ना।” इस पर करीना ने कहा, “अभी तो आपके साथ और भी होगा।” वहीं कपिल कहते हैं ‘सीरियसली’। इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

यहां देखें Video:-

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026