Emmy Awards 2026 किसी भी भारतीय ने क्यों नहीं जीता? जानें कारण

Emmy Awards 2026: एमी अवॉर्ड्स 2026 की विनर लिस्ट जारी कर दी गई है। 14 सितंबर 78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुआ। जिसमें कई हॉलीवुड स्टार ने रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन इस विनर लिस्ट में किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं रहा है। जानें इसका क्या कारण है।

Emmy Awards 2026

Picture Credit: Google

Emmy Awards 2026: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार एमी अवॉर्ड्स को कहा जाता है। इसे अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन में काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों और इस प्रोफेशन से जुड़े लोगों को दिया जाता है। इस बार 78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुआ। इस बार शो को होस्ट मारिस्का हारगिटे ने किया है। इस आयोजन में  सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाला शो “विडोज बे” रहा है। इसे 14 एमी अवार्ड्स मिले हैं। वहीं, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में Apple TV+ ने 27 अवार्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया है। लेकिन अगर आप भी इन अवॉर्ड्स में किसी भारतीय सीरीज या फिर शो को ढूंढ रहे हैं तो इसका कारण जरुर जानें।

Emmy Awards 2026 क्यों नहीं जीत पाते इंडियन?

एमी अवॉर्ड्स 2026 की विनर लिस्ट में अगर आप भी किसी भारतीय शो का नाम ढूंढ रहे हैं तो बता दें, किसी भी इंडियन का एमी अवॉर्ड्स ना जीतने का सबसे बड़ा कारण इसके नियम हैं। ये अवॉर्ड शो सिर्फ अमेरिकी घरेलू टेलीविजन शोज और हॉलीवुड प्रोडक्शन के लिए होता है।  जिसके कारण किसी भी इंडियन के लिए इसे जीतना मुश्किल है।इस इवेंट का आयोजन एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज के द्वारा किया जाता है। इसके नियम के मुताबिक, इसमें केवल वही शोज़ शामिल हो सकते हैं जो अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क या वहां के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे HBO Max, Apple TV+, Netflix US पर  स्ट्रीम होते हैं। क्योंकि इंडियन मेकर्स यहां की ऑडियंस के हिसाब से कंस्टेंट बनाते हैं। इसीलिए  एमी अवॉर्ड्स तक पहुंचना ही भारतीयों के लिए मुश्किल हो जाता है।

एमी अवॉर्ड्स 2026 ने बनाया रिकॉर्ड

आपको बता दें, 14 सितंबर 2026 को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित हुए 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। एक्टर मैथ्यू राइस को दो अलग-अलग शो के लिए एमी अवॉर्ड मिला है। जीन स्मार्ट पहली बार किसी शो के हर एक सीजन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला एक्ट्रेस बनी हैं।

Exit mobile version