---Advertisement---

फिल्म Godhra में नजर आ रहे रणवीर शौरी ने Bigg Boss OTT 3 में क्यों रोया काम न मिलने का रोना? जानें यहां

Bigg Boss OTT 3 में आते ही रणवीर शौरी ने काम न मिलने का रोना गाना शुरू कर दिया था, लेकिन अब वह फिल्म Godhra में नजर आ रहे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 25, 2024 1:09 अपराह्न | Updated: जून 25, 2024 4:27 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: फैंस का फेवरेट शो Bigg Boss OTT 3 जियो सिनेमा पर शुरू कर दिया गया है और आए दिन शो से जुड़ी कोई न कोई बड़ी अपडेट समाने आती ही रहती है। इसी तरह बीते कुछ दिनों पहले शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई जिसमें बताया जा रहा था कि, रणवीर शौरी ने ये यह बयान दिया है कि उन्हें काफी लंबे समय से काम नहीं मिल। उनके इस स्टेटमेंट के कुछ दिनों बाद ही उनकी अपकमिंग फिल्म गोधरा का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसमें वह लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर को काम मिल रहा है तो उन्होंने शो में ऐसा स्टेटमेंट क्यों दिया चलिए जानते हैं।

Bigg Boss OTT 3 में काम न मिलने का रोना रोते दिखे रणवीर शौरी

बीते कुछ दिनों पहले BiggBoss_Tak नामक एक्स अकाउंट से लाइवफीड का एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी रणवीर शौरी को पहचान नहीं पाईं और उनसे सवाल करती दिखीं “आप कौन हैं करते क्या हैं” जिसके जवाब में एक्टर ने कहा “मैं एक एक्टर हूं लेकिन मेरे पास अभी काम नहीं है अगर होता तो मैं यहां नहीं होता।”

फिल्म गोधरा में नजर आ रहे हैं रणवीर

रणवीर शौरी द्वारा शो में काम न मिलने का बयान देने के कुछ ही दिनों बाद यानी आज फिल्म गोधरा का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। और इस ट्रेलर में वह वकील के तौर पर दिख रहे हैं। एक्टर के ट्रेलर में दिखने के बाद यह साफ हो रहा है कि उनके पास शो में जाने से पहले काम था लेकिन फिर भी उन्होंने शो में काम न मिलने का रोना गाया। कई लोगों द्वारा यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा लाइमलाइट बटोरने के लिए कहा होगा।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

अगर बात की जाए कि,फिल्म गोधरा का ट्रेलर आखिर कैसा है? तो बताते चलें फिल्म का ट्रेलर काफी धांसू और रौंगटे खड़े करने वाला है। ट्रेलर में एक-एक चीज को काफी डिटेल से दिखाया जा रहा है और यही नहीं फिल्म में रियलिस्टिक टच देने के लिए हर सीन को काफी ज्यादा अच्छे से रिप्रेजेंट किया गया है।

पहले हफ्ते ही नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट

बता दें शो में पहला नॉमिनेशन टास्क कराया जा चुका है और इसमें कई घरवाले नॉमिनेट भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चंद्रिका दीक्षित, पत्रकार दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी, लव कटारिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विशाल पांडे पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026