---Advertisement---

Sunny Deol के लिए क्या सच में आफत बनेंगे इमरान हाशमी? Batwara 1947 और Awarapan 2 में भयंकर टक्कर

Sunny Deol : स्वतंत्रता दिवस से पहले सनी देओल और इमरान हाशमी के बीच भयंकर टक्कर सिनेमा घर में हो सकती है। क्योंकि दोनों की फिल्में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही हैं। एक तरफ 'बंटवारा 1947' है तो दूसरी तरह 'आवरापन 2' है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 11, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol : स्वंतत्रता दिवस मूवी लवर्स के लिए बहुत ही स्पेशल रहने वाला है। क्योंकि उनके पास इस वीकेंडे एक नहीं दो अलग-अलग जोनर की फिल्में देखने की चॉइस होगी। एक तरफ देशभक्ति और भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द को बयां करती सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ है तो वहीं, दूसरी तरह इमरान खान की सुपरहिट मूवी ‘आवारापन’ का पार्ट 2 है। इन दोनों फिल्मों को 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया जा रहा है। यही वजह है कि, दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।  दोनों की एडवासं बुकिंग शुरु हो चुकी है।

Sunny Deol  की  Batwara 1947  पर क्या भारी पड़ रही इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’?

आपको बता दें, इमरान हाशमी की फिल्म  ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग ने सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’  को पीछे छोड़ दिया है।  दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार, आवारापान 2 अभी तक 8.7 लाख टिकट बेच दिए हैं। वहीं, सनी देओल की बंटवारा 1947 ने अभी तक 2.74 लाख ही टिकट को बेचा है। एडवांस बुकिंग आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि,इमरान हाशमी किस तरह से सनी देओल से आगे निकलते हुए दिख रहे हैं।

 

Sunny Deol
Picture Credit: x

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मे एक्स पर अखिल भारतीय समीक्षा ने दोनों फिल्मों पर मिल रहे ऑडियंस के रिस्पोंस को डाला है। जिसमें ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग का स्क्रीन शॉट डाला गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि , ‘ Awarapan 2 ने BookMyShow पर 286K+ से अधिक की जबरदस्त रुचि दर्ज की है, जबकि Batwara1947 130K+ पर है।14 अगस्त को रिलीज होने से पहले Awarapan 2 की तुलना में यह रुचि दोगुनी से भी अधिक है। ‘

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट और बजट 

‘आवारापन 2’ का बजट 30 करोड़ में आस-पास है। इस फिल्म के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ है। इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी , शबाना आजमी और सुविंदर विक्की जैसे बड़े कलाकार हैं। वहीं,  सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का अनुमानित बजट लगभग 150 करोड़ के आस-पास है। इसे मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बनाया है। वहीं, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में मूवी को बनाया गया है। लीड रोल में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी अली फजल और करण देओल जैसे बड़े एक्टर हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 6, 2026