---Advertisement---

The Traitors 2 का क्या गेम पलट देंगे रिया चक्रवर्ती के खुलासे, जानें क्यों कर रही ट्रेंड?

The Traitors 2 : रिया चक्रवर्ती 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं। जिसके कारण वो चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने करण जौहर के पूरे रिएलिटी शो को पलट दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 20, 2026 11:10 पूर्वाह्न

The Traitors 2
Follow Us
---Advertisement---

The Traitors 2 : बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर का ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजम प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इस रिएलिटी शो में अलग-अलग फील्ड 21 सेलिब्रेटीज लिए गए हैं। यहां पर यूट्यूबर से लेकर टीवी और बॉलीवुड में काम कर रहे तमाम दिग्गज अपना-अपना गेम खेल रहे हैं और फैंस को लुभा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की हो रही है। क्योंकि यहां पर उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी जिंदगी में हुए बड़े बदलावों के बारे में बताया है। जिसके कारण फैंस का सारा ध्यान उनकी तरफ शिफ्ट हो गए हैं। चलिए जानते हैं , रिएलिटी शो में उनका गेम कैसा है?

The Traitors 2  में  Rhea Chakraborty  कैसा खेल रहीं? 

आपको बता दें, रिया चक्रवर्ती ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में एक ‘इनोसेंट’ कंटेस्टेंट बनी हैं। उन्होंने शो के फॉर्मेट के हिसाब से ट्रेटर्स यानी की गद्दार बनने से मना किया और इनोसेंट यानी की वफादर बनना चुना है। शो में रिया के गेम की बात करें तो वो बहुत जल्दी लोगों को भांपने की क्षमता रखती हैं और इसी के हिसाब से खेलती हैं। वो वह किसी ग्रुप में फंसने के बजाय अपने स्वतंत्र दिमाग से फैसले ले रही हैं। वो हर टास्क को बहुत अच्छे से खेल रही हैं और मासूम लोगों के सामने ढाल की तरह खड़ी हैं। रिया चक्रवर्ती बहुत ही बेबाकी के साथ खेल रही हैं।

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’  को क्या पलट देंगी  रिया चक्रवर्ती?

रिया चक्रवर्ची ने ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में बताया है कि, उनके ब्यॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया से लेकर बाहरी दुनिया में काफी विरोध को झेलना पड़ा है। जब तक उन्हें कोर्ट ने क्लीचिट नहीं दी, तब तक लोग उन्हें गद्दार मानते रहे। उन्होंने बताया कि, कैसे वो देश की सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली लड़की बनी हैं। उन्होंने जेल जाने के अनुभव को भी साझा किया है। वह 28 दिन तक जेल में रहीं, समाज ने उन्हें और उनके भाई शोविक को पूरी तरह साइड  कर दिया था और वह काम न मिलने के कारण डिप्रेशन में चली गई थीं, जिससे वह कई थेरेपी सेशंस के बाद बाहर आ पाई हैं। रिया चक्रवर्ती के इमोशनल कार्ड और विक्टिम कार्ड का असर अब सोशल मीडिया पर दिखने लगा है।इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लोग रिया के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं और उनके लिए सपोर्ट पोस्ट लिख रहे हैं, जिससे वह लगातार ट्रेंड में बनी हुई हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपनी असल जिंदगी के सच और दर्द को ही शो में अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया है। जिसके कारण वो अपनी इमेज भी साफ कर रही हैं और द ट्रेटर्स सीजन 2 में कंटेन्ट भी दे रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947 Box Office Collection Day 6

अगस्त 20, 2026

Vijay Deverakonda

अगस्त 20, 2026

Viral Video

अगस्त 20, 2026

Toxic

अगस्त 20, 2026

Govinda

अगस्त 20, 2026

Bhojpuri Bawaal

अगस्त 19, 2026