---Advertisement---

Lockup 2 की विनर क्या सच में होगीं शिवांगी जोशी? वायरल दावा देख क्या बोले लोग?

Lockup 2 : 'लॉक अप सीजन 2' के फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी के विनर बनने के कयासों और दावों ने हलचल मचा दी है। इस वायरल दावे को लेकर सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2026 12:14 अपराह्न

Lockup 2
Follow Us
---Advertisement---

Lockup 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा ‘लॉकअप 2’ अपने फिनाले के बेहद करीब है। इस बीच रिएलिटी शो की विनर शिवांगी जोशी को बनाए जाने की खबरें वायरल हो रही हैं। इन्हें देखने के बाद कुछ लोगों को गुस्सा आ रहा है तो कुछ लोगों को हैरानी हो रही है। कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स में दावा किया जा रहा है कि शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें शिवांगी ने ट्रॉफी जीत ली है और श्रेया कालरा फर्स्ट रनर-अप रही हैं । इस तरह के पोस्ट को  देख हर कोई दंग है।

Lockup 2 की  विनर क्या सच में शिवांगी जोशी बनी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर namit.jaiswal34 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें दावा करते हुए लिखा है, “जो लोग यह दावा कर रहे थे कि श्रेया कालरा शो जीत गई हैं और कुछ रिपोर्ट्स देखने के बाद अचानक अपनी बात बदल ली—वे रिपोर्ट्स पूरी तरह से झूठी हैं।यह एकता कपूर की PR टीम की सोची-समझी चाल है ताकि कन्फ्यूजन पैदा किया जा सके और ऐसा दिखाया जा सके कि शिवांगी जोशी ‘फिक्स्ड विनर’ नहीं हैं, जिससे ‘फिक्स्ड विनर’ वाली बात ट्रेंड न हो पाए।

Lockup 2
Picture Credit: इंस्टाग्राम

 

इसीलिए हर जगह यह कहानी फैलाई जा रही है कि ” शो की कंटेस्टेंट  श्रेया कालरा जीत गई हैं”।शिवांगी जोशी ही शो की विनर हैं।” जैसे ही ये पोस्ट आया लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। काफी सारे लोगों को उम्मीद है कि, श्रएया कालरा जीतेंगी, ऐसे में विनर के तौर पर शिवांग का नाम उन्हें हजम नहीं हो रहा है।

‘लॉक अप 2’ की  विनर शिवांगी जोशी के बनने की खबर ने यूजर्स का तोड़ दिल

आपको बता दें, ‘लॉकअप 2’ की  विनर शिवांगी जोशी के बनने की खबर अभी आधिकारिक नहीं है। शो के मेकर्स या नेटफ्लिक्स की तरफ से अभी तक विजेता के नाम का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।आपको  बता दें, शो के अंदर एक समय ऐसा आया जब शिवांगी शो से बाहर होने की कगार पर थीं, लेकिन उनके करीबी दोस्त और कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा ने अपनी जगह कुर्बान कर दी, जिससे शिवांगी फिनाले की रेस में बनी रहीं  इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके जीतने की अफवाहें और तेज हो गईं । इन खबरों से शिवांगी जोशी के फैंस तो खुश हैं , लेकिन योगेश रावत और श्रेया कालरा के फैंस इस दावे से काफी निराश हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026