---Advertisement---

World Environment Day 2024: प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार तक, ये 5 सितारे पर्यावरण को लेकर देते हैं खास योगदान

World Environment Day 2024: ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने में है इन सितारों का है खास योगदान, देते हैं लोगों को मैसेज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2024 11:05 पूर्वाह्न

World Environment Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

World Environment Day 2024: 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जिस दिन पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है। पर्यावरण को लेकर लोगों को सचेत होने की जरूरत है ताकि हमारा भविष्य उज्जवल हो सके। न सिर्फ आम जनता बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पर्यावरण को लेकर अपना योगदान देते हैं। लोगों को खास मैसेज प्रदान करते हैं कि कैसे पर्यावरण हमारे लिए जरूरी है। पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने वाले सितारों की बात करें तो इससे बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करती है। वह यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के तौर पर अपनी एक अलग छवि बन चुकी है। वह पर्यावरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम में भाग लेती है और ग्रीनथॉन अभियान के तहत पर्यावरण कैंपेन को सपोर्ट करती हुई नजर आती है।

अक्षय कुमार

और सितारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार का नाम भी शुमार है जो पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। वह इसमें अपना खास योगदान दे रहे हैं। पर्यावरण को बचाने में उनका खासा योगदान सराहनीय है और इस वजह से उन्हें कई अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है।

दीया मिर्जा

इस लिस्ट में दीया मिर्जा का नाम भी शामिल है जो पर्यावरण के लिए काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। दीया मिर्जा यूएन एनवायरमेंट प्रोगाम की गुडविल एंबेसडर है। इसके अलावा वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया की एंबेसडर और सेंचुरी नेचर फाउंडेशन की सदस्य भी है जो पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करती है।

आलिया भट्ट

इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है जो कोएग्जिस्ट नाम से एक मुहिम शुरू कर चुकी है। वह लोगों और मानव जीवन के बीच मौजूद सामंजस्य के बारे में बताती है।
इस लिस्ट में आमिर खान का नाम भी है जो पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों में नियमित रूप से अपना योगदान देते हैं। वह पानी फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं जो महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में वाटरशेड प्रबंधन और सूखे की रोकथाम में कार्य कर रहा है।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ को लेकर काफी जागरुक है और वह पर्यावरण बचाने के लिए लोगों से अपील करते हैं। आए दिन उन्हें झाड़ू लगाकर पर्यावरण की साफ सफाई करते हुए देखा जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026