---Advertisement---

Yami Gautam: ‘ट्रेंड का राक्षस सबको काटेगा…’ मार्केटिंग के नाम पर इंडस्ट्री में हो रही मुंहमांगी वसूली, पति आदित्य धर की धुरंधर को लेकर निगेटिविटी पर बिफरी

Yami Gautam: रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर कंट्रोवर्सी जारी है और ऐसे में आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2025 2:47 अपराह्न

Yami Gautam
Follow Us
---Advertisement---

Yami Gautam: रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर काफी विवाद जारी है। जहां इस फिल्म के बायकॉट की भी मांग हो रही है। इस सब के बीच निर्देशक आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ इंडस्ट्री में मार्केटिंग के नाम पर हो रही वसूली का जिक्र करती हुई दिखी। पोस्ट में उन्होंने इंडस्ट्री की असलियत का जिक्र करते हुए इसे राक्षस बताया। उन्होंने पति आदित्य धर के सपोर्ट में यह पोस्ट लिखा और यामी गौतम ने लोगों से अपील की कि इस तरह नेगेटिव चीजों को देखकर अच्छी फिल्मों से दूरी नहीं बनानी चाहिए। आइए जानते हैं यामी गौतम के पोस्ट में क्या है।

Yami Gautam ने मार्केटिंग के नाम पर वसूली का किया जिक्र

दरअसल धुरंधर को लेकर तमाम विवाद के बीच यामी गौतम ने कहा, “कुछ ऐसा है जो मैं बहुत समय से कहना चाह रही थी, मुझे लगता है कि आज वह दिन है और मुझे कहना ही होगा।
फिल्म की मार्केटिंग के नाम पर पैसे देने का यह तथाकथित ट्रेंड, ताकि फिल्म के लिए अच्छी ‘हाइप’ बन सके, वरना ‘वे’ लगातार नेगेटिव बातें लिखते रहेंगे (फिल्म रिलीज़ होने से पहले भी), जब तक आप ‘उन्हें’ पैसे नहीं देते, यह एक तरह की ज़बरदस्ती वसूली जैसा लगता है। सिर्फ इसलिए कि यह तरीका किसी के लिए भी आसान है – चाहे फिल्म को ‘हाइप’ करना हो या किसी दूसरे एक्टर/फिल्म के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाना हो, यह एक ऐसी मुसीबत है जो हमारी इंडस्ट्री के भविष्य पर बड़े पैमाने पर असर डालने वाली है।”

यामी गौतम ने बताया क्या है ट्रेंड का राक्षस

धुरंधर को सपोर्ट करते हुए यामी गौतम ने आगे लिखा, “बदकिस्मती से अगर किसी को लगता है – कि यह नुकसान नहीं पहुंचाता और चलो इसे करते हैं क्योंकि यह नया ‘नॉर्मल’ है, तो वह गलत है। यह ‘ट्रेंड’ का राक्षस आखिरकार सबको काटेगा। अगर पिछले 5 सालों में खासकर ‘सक्सेस’ कौन और क्या है, इसकी आड़ में लाखों चीज़ों के बारे में सच सामने आ जाता है, तो बदकिस्मती से यह कई लोगों के लिए अच्छी तस्वीर नहीं होगी। साउथ में कोई भी ऐसी हिम्मत नहीं कर सकता क्योंकि इंडस्ट्री कई मोर्चों पर एक साथ खड़ी है।”

आदित्य धर की तारीफ में क्या बोली पत्नी

रणवीर सिंह की आदित्य धर निर्देशित धुरंधर के लिए यामी ने कहा, “मैं हमारे सम्मानित प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर्स से गुज़ारिश करती हूं कि वे इस कल्चर के दीमक को इसी स्टेज पर रोकने और इसे रोकने के लिए एक साथ आएं। मैं यह एक बहुत ईमानदार आदमी की पत्नी के तौर पर कह रही हूं, जिसने अपनी टीम के साथ मिलकर अपनी कड़ी मेहनत, विज़न और हिम्मत से इस फिल्म को कुछ ऐसा बनाने के लिए सब कुछ दिया है जिस पर मुझे पता है कि इंडिया को गर्व होगा।”

इंडस्ट्री को बचाने के लिए क्या बोली यामी

यामी गौतम ने आगे कहा, “मैं यह फ्रेटरनिटी के एक बहुत फिक्रमंद सदस्य के तौर पर कह रही हूं जो इंडस्ट्री के कई दूसरे प्रोफेशनल्स की तरह, इंडियन सिनेमा को अपनी सबसे अच्छी क्षमता के साथ खिलते हुए देखना चाहता है, न कि इसका उल्टा। फिल्म बनाने और इसे दुनिया के सामने पेश करने और दर्शकों को यह तय करने देने की खुशी को खत्म न करें कि वे क्या महसूस करते हैं। हमें अपनी इंडस्ट्री के माहौल को बचाने की ज़रूरत है।”

गौरतलब है कि आदित्य धर के निर्देशन में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है जिसमें संजय दत्त तक के साथ अर्जुन रामपाल और माधवन नजर आने वाले हैं। अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन भी दिखाई देंगी। जहां पहले फिल्म पर मेजर मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित होने का दावा किया गया और इस पर बवाल जारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026