---Advertisement---

Toxic फिल्म में Yash के रोल में एक नहीं अनेक होंगे सीक्रेट! रिलीज से पहले जानें

Toxic : साउथ एक्टर यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक को लेकर काफी सारी खबरें हैं। इसमें उनके रोल की चर्चा फिल्म के रिलीज से पहले से ही होने लगी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 28, 2026 1:33 अपराह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic:  साउथ सुपर स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है। इस मूवी को लेकर काफी सारी चर्चाएं हैं। दुनियाभर के सिनेमाघरों में इसे रिलीज किया जा रहा है। 8 अगस्त 2026 को इसका ट्रेलर बेंगलुरु में एक ग्रैंड इवेंट के जरिए आएगा। अभी हालहि में मेकर्स की तरफ से ‘लेडीज एंड लेडीज’ नाम से टीजर लाया गया था। जिसे काफी सराहना मिली। यश के लुक को लेकर काफी खबरें चल रही हैं।

Toxic में कैसा होगा यश का रोल?

फिल्म ‘टॉक्सिक’  में रॉकिंग स्टार यश का किरदार बेहद खास और उनके पिछले किरदारों से काफी अलग होने वाला है। खबरों की मानें तो टॉक्सिक मूवी में यश का डबल रोल होगा। इसमें वो राया नाम के गैंगेस्टर का रोल कर रहे हैं। वो गोवा में रहकर अंडरवर्ल्ड और ड्रग कार्टेल का काम करते दिखेंगे। यश का सिगार और रेट्रो लुक भी अभी से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज से पहले “लेडीज एंड लेडीज” डायलॉग काफी पसंद किया जा रहा है। इस मूवी में यश के किरदार को इंटरनेशनल ऑडियंस को देखकर तैयार किया गया है।

‘टॉक्सिक’  फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

टॉक्सिक एक साउथ फिल्म है। जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इस एक्शन क्राइम फिल्म का बजट 1000 करोड़ के आस-पास है। खबरों की मानें तो गोवा और रियल लोकेशनल दिखाने के लिए मेकर्स ने फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग बेंगलुरु के पास 20 एकड़ के बड़े सेट पर की है। फिल्म को हिन्दी, अंग्रेजी और दक्षिण भारत की कई सारी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026