---Advertisement---

Year Ender 2024: सोशल मीडिया पर सालभर ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी रही ये 5 एक्ट्रेस, इस एक के आगे तो दुनिया हुई नतमस्तक

Year Ender 2024: साल भर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रही ये 5 एक्ट्रेसेस, लिस्ट में मलाइका अरोड़ा से लेकर तृप्ति डिमरी और श्रद्धा कपूर का नाम है शामिल, आइए जानते हैं क्या रही वजह।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 10, 2024 4:59 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 10, 2024 9:51 अपराह्न

Year Ender 2024
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2024: साल 2024 में साल भर बॉलीवुड की कई हसीनाएं चर्चा में बनी रही है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर श्रद्धा कपूर तक का नाम शुमार है। जहां एक तरफ इन हसीनाओं की चर्चा की वजह उनकी फिल्म रही तो सोशल मीडिया कई और वजहों से भी लोग उन्हें काफी सर्च करने लगे। यूं कहे कि पूरे साल वो टॉक ऑफ द टाउन बनी रही। यह कहना गलत नहीं होगा। हालांकि क्या आप जानते हैं कि आखिर कौन है वो 5 एक्ट्रेसेस जिसका 2024 में पूरे साल जादू देखने को मिला। वहीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के लिए तो दुनिया भी नतमस्तक हुई और वह एक रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब रही।

Year Ender 2024 में Shraddha Kapoor क्यों रही चर्चा में

2024 की टॉप एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम शुमार है। जहां एक तरफ वह अपनी फिल्म स्त्री 2 को लेकर साल भर लाइमलाइट में बनी रही तो दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा को मात देकर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग वाली एक्ट्रेस भी बन गई। फिलहाल श्रद्धा को 94.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

Year Ender 2024 में Kangana Ranaut की लाइमलाइट की वजह

Year Ender 2024 लिस्ट में एक और नाम है कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत का है जो किसी न किसी वजह से चर्चा में लगातार बनी रही है। एक तरफ 2024 में वह बीजेपी ज्वाइन करने और चुनाव में जीत को लेकर चर्चा में रही। दूसरी तरफ इमरजेंसी विवाद को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। किसान आंदोलन को लेकर बेबाक बयान हो या इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट ना मिलने पर बवाल हो वह टॉक ऑफ़ द टाउन बनी रही।

Year Ender 2024: Deepika Padukone को भी खूब सर्च करते रहे फैंस

लिस्ट में एक और नाम दीपिका पादुकोण का है जो पहले तो अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रही। उसके बाद प्रभास के साथ उनकी फिल्म कल्कि 2898 AD और ‘सिंघम अगेन’ 2024 में ही रिलीज हुई। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वह काफी सुर्खियों में बनी रही तो वहीं सितंबर म बेबी गर्ल के जन्म के बाद भी वह लगातार फैंस बीच ट्रेडिंग लिस्ट में है।

Year Ender 2024 में Tripti Dimri का भी रहा बवाल

2024 में अगर टॉप एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में तृप्ति डिमरी का नाम भी शुमार है। ‘एनिमल’ फिल्म भले यह 2023 दिसंबर में रिलीज हुई हो लेकिन 2024 में तृप्ति का जलवा खूब देखने को मिला। उनके पास एक के बाद एक फिल्में आई और उन्हें लेकर क्रेज कुछ इस कदर दिखा कि उनकी पुरानी फिल्म लैला मजनू को भी एक बार फिर से रिलीज किया गया। एनिमल फिल्म के बाद 2024 में तृप्ति की भूल भुलैया 2, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘बेड न्यूज’ रिलीज हुई।

Year Ender 2024 में क्यों चर्चा में रही Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा का नाम भी Year Ender 2024 लिस्ट में है क्योंकि एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रही। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप और मिस्ट्री मैन के साथ लिंकअप की खबर को लेकर एक्ट्रेस टॉक ऑफ़ द टाउन रही हैं। वहीं एक समय पर मलाइका चर्चा में आ गई थी जब उनके पिता अनिल अरोड़ा की सुसाइड की खबर आई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranveer Singh

अप्रैल 27, 2026

Golmaal 5

अप्रैल 27, 2026

Karan Johar

अप्रैल 27, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 39

अप्रैल 27, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 10

अप्रैल 27, 2026

Aamir Khan

अप्रैल 27, 2026