---Advertisement---

पादरी लुक में राधिका-अनंत की शादी को रंगीन बनाने पहुंचे Yo Yo Honey Singh का वीडियो वायरल, कहा- ‘इतना बुढ़ा नहीं हुआ मैं’

Yo Yo Honey Singh: राधिका और अनंत की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे यो यो हनी सिंह, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2024 1:09 अपराह्न

Yo Yo Honey Singh
Follow Us
---Advertisement---

Yo Yo Honey Singh: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई को होने वाली है और ऐसे में हनी सिंह उनकी शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका पादरी लुक चर्चा में है। वीडियो में वह लॉन्ग गाउन को स्टाइल करते हुए नजर आए और उनका यह अलग अंदाज सुर्खियों में है। वहीं हनी सिंह को देखते ही एयरपोर्ट पर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए क्रेज़ी नजर आए लेकिन इस सबके बीच हनी सिंह ने कुछ ऐसा कहा जो अब लाइमलाइट में है।

फैंस के साथ मस्ती करते दिखे हनी

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि हनी सिंह को देखने के बाद एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आता है। सेल्फी लेने के बाद पैरों में झुक कर हनी सिंह को प्रणाम करते हुए नजर आता है जिस पर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘अभी इतना बुड्ढा नहीं हुआ मैं।” इसके बाद सब हंसने लगते हैं। वीडियो में आप यहां पर देखेंगे कि हनी सिंह एक फैन के टैटू महादेव को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही वह कई और फैंस के साथ रूबरू होते हैं।

फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं हनी

हनी सिंह अपने फैंस से जिस अंदाज में मिलते हैं वह हमेशा चर्चा में रहता है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहता है और वह ट्रेंड में होते हैं। इससे पहले भी अंबानी परिवार के सेरेमनी में हनी सिंह का जादू देखने को मिला है और एक बार फिर वह शादी को रंगीन बनाने के लिए पहुंचे हैं। अपनी सिंगिंग से वह फैंस के दिनों में एक अलग पहचान बना चुके हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

सेलिब्रेशन का इंतजार

गौरतलब है कि 12 जुलाई से 14 जुलाई तक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन होने वाला है। जहां 12 जुलाई को शादी, 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन है। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, राजनीतिक हस्तियां और बिजनेस टायकूंस दिखाई देने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026