---Advertisement---

Yodha Review: दिशा और राशि को छोड़ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लूट ली पूरी लाइमलाइट! क्या इस साल की ‘ब्लॉकबस्टर’ बन पाएगी फिल्म

Yodha Review: लो जी, इंतजार खत्म हुआ और रिलीज हो गई ‘योद्धा‘। फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी तो जग जाहिर थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पटानी के साथ राशि खन्ना भी इस फिल्म में दिखाई दी और न सिर्फ एक्टर बल्कि एक्ट्रेस भी एक्शन करती हुई नजर आई। फिल्म रिलीज होने के बाद फर्स्ट ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 15, 2024 11:13 पूर्वाह्न

Yodha Review
Follow Us
---Advertisement---

Yodha Review: लो जी, इंतजार खत्म हुआ और रिलीज हो गई ‘योद्धा‘। फिल्म को लेकर फैंस की बेताबी तो जग जाहिर थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पटानी के साथ राशि खन्ना भी इस फिल्म में दिखाई दी और न सिर्फ एक्टर बल्कि एक्ट्रेस भी एक्शन करती हुई नजर आई। फिल्म रिलीज होने के बाद फर्स्ट डे फर्स्ट शो को लोगों से किस कदर प्यार मिल रहा है आईए जानते हैं। दरअसल मिली जुली प्रतिक्रिया के साथ इस फिल्म की ओपनिंग हुई है और अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि कमाई में यह फिल्म क्या रिकॉर्ड बनाती है। कुछ लोग जहां इसे ‘ब्लॉकबस्टर’ बता रहे हैं तो कुछ की नजरें सिर्फ सिद्धार्थ पर है।

सिद्धार्थ के अलावा दिशा और राशि पर भी लोगों की नजर

सागर अंबरे और पुष्कर ओझा किन निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। दरअसल रोमांटिक किरदार निभाने वाले यह एक्टर फूल ऑन एक्शन मोड में लोगों के दिल में खास जगह बनाने में कामयाब हुए। यही वजह है कि ट्रेलर देखने के बाद से ही फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ‘योद्धा’ को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। न सिर्फ सिद्धार्थ बल्कि दिशा पटानी भी एक्शन करती हुई नजर आई है।

फिल्म की कहानी है ‘आउटस्टैंडिंग’

फिल्म देखने के बाद कुछ लोग इसे आउटस्टैंडिंग बता रहे हैं तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक्शन हीरो के तौर पर सिद्धार्थ पर लोगों की निगाहें अटक गई है। लोगों का कहना है कि यह उस तरह की फिल्म है जहां आप एक पल के लिए भी स्क्रीन से अपनी नजरें हटाने का जोखिम नहीं उठा सकते। फिल्म में सिद्धार्थ एक सैनिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी एक यात्री विमान में सवार एक ऑफ ड्यूटी सैनिक की है जो विमान में घुसे हुए आतंकवादियों से लड़ता है और यात्रियों की जान बचाता है।

सोशल मीडिया पर मिल रहे इस तरह रिएक्शन

https://twitter.com/META_1317/status/1768486446242111728?s=20
https://twitter.com/iRadhikaP/status/1768489105527296066?s=20
https://twitter.com/RituAgarwa67101/status/1768489096136044589?s=20
https://twitter.com/KajalAgraw78758/status/1768489104642331117?s=20

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026