---Advertisement---

Sonakshi Sinha के गुस्से को भी मुस्कुराहट में बदल देते हैं हबी जहीर, वीडियो देख यूजर्स बोले “सो स्वीट”

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal का एक क्यूट वीडियो सामने आया है जिसे देख यूजर्स भी खुश हो गए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 3, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: काफी लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। यहीं अब एक्ट्रेस हबी जहीर संग वायरल हो रहे क्यूट वीडियोज और फोटोज को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी कपल का एक रीसेंट वीडियो समाने आया है, जिसमें जहीर एक्ट्रेस सोनाक्षी के गुस्से को भी मुस्कुराहट में बदलते दिखाई दिए। चलिए दोनों की इस क्यूट वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Sonakshi Sinha के गुस्से को भी मुस्कुराहट में बदलते दिखे जहीर

हाल में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी रीपोस्ट की है, जिसे पहले उनके हस्बैंड जहीर इकबाल ने शेयर किया था। इस वायरल होती वीडियो में सोनाक्षी काफी ज्यादा हंसती दिख रही हैं। बता दें इस वीडियो के उपर लिखा हुआ था “ये मुझपर चिल्लाना चाहती थी और मैंने इन्हें हंसा दिया”। कपल की इस वीडियो से यह साफ हो रहा है कि, सोनाक्षी हस्बैंड जहीर पर गुस्सा करने वाली थी लेकिन जहीर ने उन्हें किसी दूसरी बात में उलझा कर हंसा दिया।

यही नहीं इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जहीर इकबाल वाइफ सोनाक्षी को ज्यादा देर तक गुसा नहीं रहने देते। जिससे यह वीडियो उनके चाहने वालों को भी काफी पसंद आया, जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “सो स्वीट।” इस वीडियो को varindertchawla नमक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है।

हनीमून एंजॉय कर रहा है कपल

न्यूली वेड कपल सोनाक्षी और जहीर आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाहर घुमने की कोई न कोई लेटेस्ट वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं। और दोनों की इन तस्वीरों से यह साफ हो रहा है कि, कपल अपने हनीमून पर निकले हुए हैं और इस खूबसूरत लम्हे को काफी ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्क फ्रंट

हाल में एक्ट्रेस को धमाकेदार वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था, यहीं अब बताया जा रहा है कि उन्हें अपकमिंग सीरीज हीरामंडी 2 में भी देखा जा सकता है। यहीं नहीं आप सभी सोनाक्षी को हॉरर कॉमेडी फिल्म काकुडा में देख सकते हैं, जिसे 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026