---Advertisement---

शाहरुख खान से भी ज्यादा पसंद है कपिल शर्मा, Zigwato की डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

Zigwato: 17 मार्च को रिलीज होने वाली कपिल शर्मा की फील 'ज्विगाटो' को लेकर फैंस खूब इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कपिल कई खुलासे कर रहे हैं । इस बीच यह बात सामने आई है कि नंदिता के लिए कपिल पहली पसंद थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 14, 2023 12:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Zigwato: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म ‘ज्विगाटो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह काफी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म की कहानी काफी अलग है और कपिल इसे खूब प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच कपिल अपने ही शो दि कपिल शर्मा शो में ‘ज्विगाटो’ को प्रमोट करने पहुंचे। इस दौरान कपिल ने एक बड़ा खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद कपिल शर्मा ही थे।

‘ज्विगाटो’ के लिए पहली पसंद हैं कपिल

कपिल शर्मा ने बताया कि फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास की पहली और आखिरी पसंद कपिल शर्मा ही थे। उन्होंने बताया कि नंदिता के अनुसार अगर उन्हें इस फिल्म के लिए शाहरुख खान भी मिल जाए फिर भी वह कपिल शर्मा को ही चुनेंगी। इस दौरान फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास भी मौजूद थी। अपने ही शो में गेस्ट बनकर आए कपिल को देखना फैंस के लिए काफी मजेदार था और इस दौरान चंदू शो को होस्ट कर रहे थे।

Also Read: SHAH RUKH KHAN की नई फिल्म “जवान” का सीन हुआ लीक!‌ दमदार एक्शन देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

नंदिता दास ने बताई यह मजेदार वजह

सोशल मीडिया पर यह खबर फिलहाल चर्चा में है। कपिल ने बताया कि जब नंदिता इस फिल्म का ऑफर लेकर पहले कपिल शर्मा के पास पहुंची थी तो उन्होंने कहा कि कपिल इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद हैं। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें इस रोल के लिए शाहरुख खान भी मिल जाए फिर भी वह कपिल को ही चुनेंगी। जब कपिल नंदिता से इसकी वजह पूछे तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्योंकि ‘आपकी शक्ल आम की तरह है’। कपिल की यह बात सुनकर शो के ऑडियंस और गेस्ट हंसते-हंसते लोटपोट होने लगे। बता दें कि फिल्म 17 मार्च को रिलीज होने वाली है जिसमें कपिल एक डिलीवरी बॉय की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026