---Advertisement---

AI Death Calculator: क्या AI इंसान के मौत की तारीख का लगा सकता है पता? स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा; पढ़े पूरी रिपोर्ट

AI Death Calculator: अगर आपसे कोई कहेगा कि एक ऐसी मशीन है जो इंसान की मौत की तारीख बता सकती है तो क्या आपको यकीन होगा? आज के आधुनिक समय में विज्ञान ने इतना तरक्की कर लिया है कि लोग जमीन पर तो छोड़िए, चांद पर भी प्लॉट खरीद रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 26, 2024 11:16 अपराह्न

AI Death Calculator
Follow Us
---Advertisement---

AI Death Calculator: अगर आपसे कोई कहेगा कि एक ऐसी मशीन है जो इंसान की मौत की तारीख बता सकती है तो क्या आपको यकीन होगा? आज के आधुनिक समय में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि लोग जमीन पर तो छोड़िए, चांद पर भी प्लॉट खरीद रहे है। इसी बीच एक स्टडी ने सबको चौंका दिया है। डिजिटल हेल्थ द्वारा हाल ही में की गई स्टडी पब्लिश हुई है, जिसके अनुसार एक ऐसी मशीन बनाई गई है जो इंसान के मरने की तारीख बता सकेगी। हमने हमेशा अपने बुजुर्गों से कहते हुए सुना है कि मौत आनी है लेकिन उसका समय किसी को पता नहीं है। लेकिन अब यह धारणा भी खत्म होने जा रही है। (AI Death Calculator) चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा।

लेसेंट डिजिटल हेल्थ स्टडी में हुआ खुलासा

बता दें कि यूके के अस्पताल AI Death Calculator का परीक्षण करने की तैयारी कर रहे हैं जो नियमित ईसीजी परीक्षणों से गुजरने वाले रोगियों की अनुमानित जीवन प्रत्याशा की भविष्यवाणी कर सकता है। अगर आसान भाषा में कहे तो मशीन यह पता लगाया पाएगी की इंसान की मौत कब होगी। गौरतलब है कि दुनिया में अभी तक ऐसी कोई भी मशीन नहीं बनी है जिससे यह पता लगाए जा सके कि इंसान की मौत कब होगी। (AI Death Calculator) इस स्टडी के लिए, रिसर्चर्स ने 11.6 लाख ECG परिणामों का प्रयोग किया और करीब 1.89 लाख मरीजों के डेटा से AIRE को पर्याप्त ट्रेनिंग दी है। इसके नतीजे में AIRE ने तीन-चौथाई यानी 76% मामलों में हृदय की गंभीर समस्याओं की पहचान की गई है।

क्या है AIRE?

बता दें कि AIRE यानि एआई-ईसीजी रिस्क एस्टीमेटर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी भविष्यवाणी सटीक है, और यह हार्ट रिदम जैसी समस्याओं की भविष्यवाणी कर सकता है। इस टेस्ट में दिल की गतिविधियों का मिनटों में रिकॉर्ड तैयार होता है और इसमें छिपी स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान होती है। विशेषज्ञों का अनुसार आने वाले सालों में यह टेकनिक हेल्थ सेवाओं में बड़े पैमाने पर उपयोग में लाई जाएगी(AI Death Calculator)।

कैसे काम करेगा AI Death Calculator?

आपको बता दें कि यह डिवाइस सबसे पहले व्यक्ति का ECG टेस्ट लेगा। बता दें कि ECG टेस्ट दिल की गतिविधियों को ट्रेक करता है। इसमें दिल के कामकाज से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी को रिकॉर्ड किया जाता है। जिसके बाद इस डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। और यह AI Death Calculator 78 प्रतिशत सटीक जानकारी देता है। यानि आसान भाषा में समझे तो आने वाले कुछ सालों में यह पता लग सकेगा कि आखिर इंसान की मौत कब होगी?

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Huawei Pura 90 Plus

अक्टूबर 29, 2026

Health Tips

अक्टूबर 29, 2026

Moto G47 Power

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

iPhone Duo

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026