---Advertisement---

क्या है Arthritis? दर्द से राहत पाने के लिए इन फूड्स से परहेज करने में है भलाई

Arthritis : अर्थराइटिस होने पर डाइट में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत होती है और आप ऐसे में इन फूड आइटम से परहेज कर सकते हैं क्योंकि यह आपके लिए खतरे से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2024 1:28 अपराह्न

Arthritis
Follow Us
---Advertisement---

Arthritis: अर्थराइटिस यानी गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज के जोड़ों में तेज दर्द का अनुभव होता है। यह जोड़ों में तेज दर्द की एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से लोग परेशान रहते हैं और वह अपने डेली काम को भी नहीं कर पाते हैं। जोड़ों की दर्द और सूजन से जुड़ी हुई बीमारी है जिसकी वजह से मरीज का बुरा हाल रहता है और इससे बचने के लिए लोग कई तरह की थेरेपी और घरेलू नुस्खे का सहारा लेते हैं। अर्थराइटिस के मरीजों को कुछ खास चीजों को खाने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों से अर्थराइटिस के मरीजों को परहेज करने में भलाई है। चूंकि ये दर्द को बढ़ा सकते हैं।

आखिर क्या है अर्थराइटिस

अर्थराइटिस की बात करें तो अर्थराइटिस यानी गठिया में आपके शरीर के जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होती है जिसकी वजह से आप कोई भी काम नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से आपको झुकने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आपके जोड़ों में दर्द की समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है। इसके अलावा शरीर में सूजन भी हो सकता है। आमतौर पर यह शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से होती है। ऐसे में खास परहेज करने की जरूरत है।

अर्थराइटिस से जूझ रहे लोग इन चीजों से बना लें दूरी

एडेड सूगर से करें परहेज

आइसक्रीम, सोडा, कैंडी और सॉस खाने के इन सामानों से परहेज करने में ही आपकी भलाई है क्योंकि इसमें एडेड शुगर होते हैं जो गठिया के दर्द को बढ़ा सकते हैं।

अल्कोहल से दूरी

आम तौर पर शराब से हर किसी को दूरी बनाने की जरूरत होती है लेकिन अगर आप गठिया से जूझ रहे हैं तो आपको शराब से पूरी तरह से परहेज करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह आपके शरीर में और खतरे को बढ़ाने के लिए ट्रिगर का काम कर सकता है।

प्रोसैस्ड फूड

प्रोसैस्ड फूड गठिया के मरीज को जॉइंट पेन बढ़ाने के लिए एक ट्रिगर का काम कर सकता है। ऐसे में बैग और पैकेज आइटम से परहेज करने में ही आपकी भलाई है।

दूध और कॉफी

गठिया के दर्द को बढ़ाने के लिए दूध और कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि दोनों इसकी वजह बन सकती है और यह आपकी हड्डियों के लिए नुकसानदायक है।

हाई साल्टी फूड

हाई साल्टी फूड भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है और यह सूजन की स्थिति पैदा करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026